Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की अगुवाई में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण गौड़ को सौंपा पत्र

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के सबसे बडे़ राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य विभागों के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन (सैलरी) नहीं मिला है। इस गंभीर समस्या को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज एवं शहर अध्यक्ष लाल सिंह राठौर की अगुवाई में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण गौड़ को सौंपे पत्र में बताया कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। कर्मचारियों को अपने घर का राशन, दूध, सब्जी और मकान की किस्तें चुकाने के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समय पर वेतन न देना श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

Bhilwara : एसडीएम कॉलेज महिला आश्रम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष शिविर आयोजित

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और बकाया वेतन जारी नहीं हुआ, तो कर्मचारी मजबूरन कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे। संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि आगामी दिनों में कोई विरोध प्रदर्शन या कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग और अस्पताल प्रशासन की होगी। इस दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुनील पोरवाल सिराज खान, राजेश जोशी, रेहान अंसारी, हितेश लखारा, रामजस चौधरी और पंकज राठी और भी बहुत सारे कर्मचारी उपस्थित थे।

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें