Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रथम विराट भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, तैयारियां जारी

महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में संतों समाजसेवी संगठनों प्रबुद्ध जन सहित स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी होंगे सम्मिलित

Advertisement Box

वर वधु को 83 प्रकार के विभिन्न घरेलू उपयोगी सामान उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित प्रथम विराट सामूहिक सकल हिंदू समाज विवाह महोत्सव कार्यक्रम महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में प्रमुख संतों के आशीर्वाद के साथ प्रबुद्धजनों स्वयंसेवी संस्थाओं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होगा।

19 अप्रैल को होने वाले प्रथम विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों जोर-शोर से अंतिम चरणों में चल रही है और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अलग अलग टीम का गठन भी किया गया है जो सुचारू रूप से सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यों को संचालित करेंगे पावन सानिध्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज, महंत लक्ष्मण दास त्यागी महाराज, महंत संत दास महाराज, महंत बनवारी शरण काठिया, महंत गोपाल दास महाराज बाबा, चतुरू संप्रदाय वैष्णव विरक्त मेवाड़ मंडल का सानिध्य मिलेगा।

Bhilwara : श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रथम विराट भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, तैयारियां जारी

इस विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य जजमान राकेश दीपिका शर्मा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 31 जोड़े सम्मिलित होंगे और वर वधु प्रत्येक जोड़े को 83 तरह के घरेलू उपयोगी सामान सोने का मंगल सूत्र, सोने का नोज पिन, चांदी के पायल, चांदी की बिछिया, अलमारी, पलंग, सिलाई मशीन, पंखा, मिक्सी, प्रेस कुर्सी, टेबल, सूटकेश सहित विभिन्न सामान उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। 19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रथम सामूहिक सकल हिंदू समाज विवाह महोत्सव ऋषि श्रृंग संस्थान हरनी महादेव रोड शास्त्री नगर भीलवाड़ा में होगा। 19 अप्रैल को गणपति स्थापना एवं कलश स्थापना प्रातः 7.15 बजे शोभायात्रा एवं बारात प्रस्थान चित्रकूट धाम से प्रातः 9.15 बजे घोड़े पर सवार होकर भगवा एवं पीतांबरी झंडा की अगवाई के साथ घोड़े बग्गी, राधा कृष्ण की भव्य झाकियां आकर्षक का केंद्र रहेगी। तोरण एवं बारात स्वागत प्रातः 11.15 बजे, वरमाला एवं संत सम्मान समारोह दोपहर 12.15, पानी ग्रहण संस्कार दोपहर 2.15 बजे विदाई समारोह सायंकाल 4.15 बजे होगी।

Bhilwara : श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रथम विराट भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, तैयारियां जारी

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें