Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पूर्व प्रधान विजय सिंह ने जनभावनाओं का हवाला देते हुए बड़लियास उप तहसील को पूर्ण तहसील में क्रमोन्नत करने की मांग उठाई

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) :  जिले के बड़लियास क्षेत्र को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने की मांग  एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में पूर्व प्रधान एवं बड़लियास निवासी विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन प्रेषित कर बड़लियास उप तहसील को क्रमोन्नत कर पूर्ण तहसील घोषित करने की मांग की है।

Advertisement Box

ज्ञापन में क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बड़लियास, तहसील कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा में वर्तमान में उप तहसील कार्यालय संचालित हो रहा है।

क्षेत्र की बढ़ती आबादी, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा आमजन की सुविधा को देखते हुए इसे पूर्ण तहसील में क्रमोन्नत किया जाना आवश्यक है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूरस्थ तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Bhilwara : पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर जन्मदिन मंदिर या गौशाला में जाकर सेवा-कार्य के साथ मनावे

ज्ञापन में कहा गया है कि बड़लियास क्षेत्र लंबे समय से तहसील का दर्जा मिलने की अपेक्षा रखता है। यदि उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलता है तो राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन, जाति, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपादित हो सकेंगे।

इससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। पूर्व प्रधान विजय सिंह ने बताया कि बड़लियास क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आसपास के अनेक गांवों का प्रमुख केंद्र है।

ऐसे में यहां तहसील कार्यालय की स्थापना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बड़लियास को शीघ्र पूर्ण तहसील घोषित करने का निर्णय लेने की मांग की।

Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया कि राज्य सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए बड़लियास की लंबे समय से लंबित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देगी। इस मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें