Bhilwara : ईएसआईसी अधिकारियों से मिलकर इंटक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई श्रमिकों की समस्याएं
भीलवाड़ा की फैक्ट्रियों में विशेष जागरूकता शिविर लगाने का आश्वासन, श्रमिकों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) उदयपुर मंडल के संयुक्त निदेशक दीपक चौरसिया से मुलाकात कर भीलवाड़ा के औद्योगिक श्रमिकों की इलाज एवं चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
Bhilwara : बड़लियास क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना, शीघ्र समाधान की मांग
इंटक जिलाध्यक्ष दीपक व्यास ने संयुक्त निदेशक को बताया कि जानकारी के अभाव और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण कई श्रमिक ईएसआई योजना के तहत मिलने वाले संपूर्ण लाभों से वंचित रह जाते हैं।

श्रमिकों के हितों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संयुक्त निदेशक दीपक चौरसिया ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि भीलवाड़ा की प्रमुख मिलों और फैक्ट्रियों में जल्द विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में श्रमिकों को ईएसआईसी की योजनाओं, अधिकारों और उपचार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान यूथ इंटक जिलाध्यक्ष भरत सिंह, भैरू सिंह टांक, नंदलाल गाडरी, सावर सिंह रावणा, रामराज मीणा, सुनील पाठक, मदन सिंह टांक, गुलाबपुरा से केसर सिंह तथा सुनील मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




















