Bhilwara : गर्मी में मजदूर चौराया पर श्रमिकों को पिलाई शीतल छाछ, किया जागरूक
उपभोक्ता कल्याण समिति व विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ संपन्न
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मजदूर चौराया पर श्रमिकों के लिए छाछ वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मजदूरों को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक भी किया गया। यह आयोजन विश्वास फाउंडेशन और उपभोक्ता कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। विश्वास फाउंडेशन के अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि उपभोक्ता कल्याण समिति के संरक्षक हेमंत कोठारी के सहयोग से छाछ वितरण किया गया। कोठारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना अत्यंत आवश्यक है और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू ने की। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन के महामंत्री सुनील राठी, लादू लाल वैष्णव, अजय शर्मा, सुलक्षणा शर्मा मौजूद रहे। वहीं उपभोक्ता कल्याण समिति से अनिल मेहता, युवा प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, महासचिव युवा मोर्चा सचिव नवरत्न बुरड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों को छाछ वितरित की गई और उन्हें सामाजिक व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
Bhilwara : गर्मी में मजदूर चौराया पर श्रमिकों को पिलाई शीतल छाछ, किया जागरूक




















