Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा: डॉ. एस.एन. मोदानी

संगम प्रीमियर लीग सीजन 6 का समापन, संगम किंग्स बने विजेता, संगम फैंटम रही उपविजेता

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संगम प्रीमियर लीग सीजन 6 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में संगम किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संगम फैंटम को 56 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में संगम समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी, एमडी अनुराग सोनी, सीईओ प्रणाल मोदानी, कृपि सोनी, अर्चना सोडानी, पलक मोदानी एवं मधु नागपाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा

वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी ने कहा की खेल को केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि आनंद, निष्पक्षता, सम्मान और नैतिकता के साथ खेलना। साथ ही खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। पीआरओ राजकुमार जैन ने बताया कि संगम प्रीमियर लीग 6 का शुभारंभ 25 मार्च को हुआ था, जिसमें संगम समूह की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देना रहा।

Bhilwara : दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, 7 पात्र लाभार्थियों को स्कूटी वितरण

जैन ने बताया की पहले बल्लेबाजी करते हुए संगम किंग्स ने 7 विकेट खोकर 157 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सोहिल नाहर ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं कप्तान बाबू ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम फैंटम की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। किंग्स की ओर से चेतन चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगम रॉयल्स के सुशील सेन को ‘ऑरेंज कैप’ (सर्वाधिक रन), ‘मोस्ट सिक्स’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से सम्मानित किया गया। वहीं, ‘पर्पल कैप’ (सर्वाधिक विकेट) का खिताब शुभम शर्मा को मिला।

Bhilwara : खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीम वर्क और भाईचारे को देता है बढ़ावा

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें