Bhilwara : सक्षम कौशल विकास केंद्र पर नया बैच 25 से, 400 से अधिक महिलाएं हो चुकी हैं लाभान्वित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सक्षम कौशल विकास केंद्र द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं का नया बैच 25 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं स्नेह समर्पण फाउंडेशन द्वारा संचालित यह केंद्र पिछले 3 वर्षों से सिलाई, मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है

और अब तक 400 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा चुका है। इस नवीन बैच में भी सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी के कोर्स उपलब्ध रहेंगे, जिनकी अवधि 3 माह निर्धारित की गई है। कक्षाएं प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण स्थल अग्रसेन विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू रोड, रोडवेज बस स्टैंड के पास, भीलवाड़ा रहेगा। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्य में स्नेह समर्पण फाउंडेशन की मोनिका गर्ग एवं अग्रवाल समाज सेवा संपत्ति ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिनकी ओर से प्रशिक्षण हेतु निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क नंबर 70234-50139 जारी किया गया है। यह पहल न केवल महिलाओं को हुनरमंद बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार भी प्रदान कर रही है।
Bhilwara : सक्षम कौशल विकास केंद्र पर नया बैच 25 से, 400 से अधिक महिलाएं हो चुकी हैं लाभान्वित




















