Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुक्ता प्रसाद नगर का शुभारंभ

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुक्ता प्रसाद नगर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि हमारे ऋषि, मुनियों, संतों तथा आध्यात्मिक चेतना के पुरोधाओं ने ‘निरोगी काया’ को पहला सुख बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। केंद्र और राज्य सरकार इसी भावना पर चलते हुए प्रदेश में चिकित्सा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा और शिक्षा में आमूलचूल सुधार लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के रूप में दो बड़ी सौगातें देश को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement Box

मेघवाल ने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यहां पर्याप्त चिकित्सा विशेषज्ञ नियोजित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल को देश के 10 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए डायमंड लैब की सुविधा शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवा ली गई हैं। यहां लैब की सुविधा होने से कैंसर रोगियों की आवश्यक जांचों में समय और अनावश्यक व्यय पर अंकुश लगेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि 6 करोड रुपए की लागत से बने इस अस्पताल को विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। यहां वर्तमान में प्रतिदिन की लगभग 100 की ओपीडी है। यहां सुविधाओं की लगातार वृद्धि की जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने आभार जताया।कार्यक्रम में डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल आज बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

कार्यक्रम में बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु अखिल रंजन गर्ग, कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीआर छींपा, अशोक बोबरवाल, राजेंद्र पंवार, दिनेश शर्मा, संजय वशिष्ट, कौशल शर्मा, जितेंद्र राजवी, मालचंद इनखिया, अशोक जनागल, संतोष मेहरड़ा, फारूक चौहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सीएस मोदी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ रमेश गुप्ता, डॉ कैलाश गहलोत, डॉ राजीव सोनी, डॉ योगेश साध, श्रवण वर्मा, मालकोश आचार्य, नकुल शेखावत, शहरी सीएचसी की ओर से डॉ सोनम सेठी, डॉ सत्य प्रकाश खत्री, डॉ कपिल सारस्वत, डॉ विश्वजीत जोशी, डॉ यामिनी शर्मा, गणेशाराम उपाध्याय, दीपक छंगाणी, राजकुमार सक्सेना सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व आमजन मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें