शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मोमासर के शिक्षक बीरबल राम मेघवाल को सम्मानित किया जायेगा।
इस समारोह में शिक्षा जगत एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले 50 चयनित शिक्षक- शिक्षिकाओं को शिक्षक गौरव सम्मान 2025″ से अलंकृत किया जाएगा।
यह सम्मान शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव को देखते हुए किया जाता है.
इस वर्ष प्रदेशभर से प्राप्त 635 आवेदनों में से बीरबल राम मेघवाल का चयन इस सम्मान हेतु किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान एम. बी. होटल, चोमू (जयपुर) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।




















