Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय, मांडल की धरती पर रचा नया इतिहास

भीलवाड़ा के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय, मांडल की धरती पर रचा नया इतिहास

भीलवाड़ा के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय, मांडल की धरती पर रचा नया इतिहास

विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा को समापन, मांडल में 1003 तथा अभियान में कुल 3233 यूनिट रक्तदान संग्रहित

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मांडल की धरती ने सेवा का एक नया इतिहास रचा है। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा के समापन समारोह में मांडल के सत्य पैलेस में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस विशाल शिविर में कुल 1003 यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं, पिछले 15 दिनों से चल रहे इस जागरूकता पखवाड़े में अब तक कुल 3233 यूनिट रक्तदान का विशाल आंकड़ा पार कर विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी ने पूरे भीलवाड़ा जिले के इतिहास में पहली बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिविर में केवल युवा ही नहीं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी भी अभूतपूर्व रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान कर यह सिद्ध कर दिया कि वे मानवता की सेवा में किसी से पीछे नहीं हैं। डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भीलवाड़ा के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय, मांडल की धरती पर रचा नया इतिहास

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा आज विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी ने जो कर दिखाया है, वह भीलवाड़ा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 3233 यूनिट रक्त एकत्रित करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह संस्था की मेहनत और लोगों के अटूट विश्वास का परिणाम है। बाबा साहेब ने समाज को जोड़ने का जो सपना देखा था, यह रक्तदान शिविर उसे साकार कर रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नसीम अखतर, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र त्रिवेदी, विभा माथुर और प्रद्युमन सिंह ने भी संस्था के इस महान कार्य की सराहना की।

Bhilwara : 7 साल की तक्षवी ने भावपूर्ण वेदसार शिवस्तव स्तोत्र का किया पाठ, पंडित प्रदीप मिश्रा हुए मंत्रमुग्ध

सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिनों के निरंतर प्रयास का ही नतीजा है कि आज मांडल में 1003 यूनिट का विशाल संग्रह हो सका। हमारा उद्देश्य जिले के रक्त बैंकों में रक्त की कमी को दूर करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष ओम नरानीवाल द्वारा की गई। सोसायटी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस महाभियान की सफलता पर विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के समस्त सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया गया।

भीलवाड़ा के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय, मांडल की धरती पर रचा नया इतिहास

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें