Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लांयस क्लब भीलवाड़ा द्वारा कराया स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल का नेत्रदान

लांयस क्लब भीलवाड़ा द्वारा कराया स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल का नेत्रदान

दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का पुनीत कार्य है नेत्रदान : लायन पवन पवार

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े के तहत स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल निवासी सर्वेश्वर कॉलोनी सांगानेर रोड भीलवाड़ा का अचानक हृदय गति थम जाने से निधन हो गया।

जिसके पश्चात् लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा स्व.नरेश कुमार अग्रवाल भीलवाड़ा का नेत्रदान करवाया। दुख की इस घड़ी में भी परिवार जन ने अंधत्व निवारण के लिए नेत्रदान करने का निर्णय लेकर पुण्य का कार्य किया। लायन राकेश पगारिया ने बताया कि परिवार के सदस्यों एवं रेखा अग्रवाल की सहमति से नेत्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही पुण्य का काम किया।

क्लब अध्यक्ष लायन पवन पवार एडवोकेट ने बताया है कि नेत्रों का उत्सर्जन कार्य डॉक्टर मोहित जैथलिया के निर्देशन में आई बैंक सोसाइटी आफ राजस्थान भीलवाड़ा चेप्टर के नेत्र सहायक दिनेश बाथम द्वारा उनके निवास स्थान सर्वेश्वर कॉलोनी सांगानेर रोड रात्रि 12.15 घर पर पहुंचकर के नेत्रों का उत्सर्जन कर कॉर्निया प्राप्त कर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान जयपुर भिजवाया गया।

पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बिठाने का ‘खेल’, एसओजी की गिरफ्त में 54 ट्रेनी समेत 122 लोग

जहां पर दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जाएगा। इस कार्य मे अग्रवाल परिवार के विजय, रेखा, प्रतीक अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया, नेत्र सहायक पिंकी सिंधी, राकेश दुग्गल, कैलाश का सराहनीय सहयोग रहा।

लायंस आई हॉस्पिटल एवं आई बैंक ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस पुनीत एवम प्रेरणास्पद कार्य के लिए अग्रवाल परिवार को साधुवाद देते हुए इस अनुकरणीय कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें