Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौभक्त राघव सोमानी को मिलेगा राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में होंगे विशिष्ट अतिथि

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के लिए गौरव की बात है कि यहां के प्रसिद्ध गौभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता राघव सोमानी मंगरोप को आगामी 13 अक्टूबर को डॉ. बीआर अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले तृतीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन गौ पंचगव्य आधारित अर्थव्यवस्था एवं अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Advertisement Box

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, पंचगव्य चिकित्सा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेषज्ञ, वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में पारंपरिक भारतीय पद्धतियों की भूमिका को रेखांकित करना है।

राघव सोमानी लंबे समय से गौसेवा, जैविक खेती और पंचगव्य से निर्मित उत्पादों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। उन्होंने मंगरोप सहित आसपास के क्षेत्रों में गौसंरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए कई नवाचार किए हैं। उनके इस योगदान को देखते हुए आयोजन समिति ने उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए गौशाला संचालक, कृषि वैज्ञानिक, नीति निर्धारक, पर्यावरणविद् और युवा उद्यमी शामिल होंगे। कार्यक्रम में गौ-आधारित उद्योग, पंचगव्य चिकित्सा, जैव उर्वरक निर्माण, एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर तकनीकी सत्र और प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

जयपुर अश्व वंशिय प्रजातियों में ग्लैंडर्स की रोकथाम को लेकर लिखा बोर्ड को पत्र

राघव सोमानी ने इस आमंत्रण को अपने क्षेत्र और समाज के लिए सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि “गौमाता हमारे जीवन और संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। पंचगव्य आधारित जीवनशैली अपनाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी साकार कर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने सोमानी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे मंगरोप क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें