श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की घटना 27 जुलाई के शाम तकरीबन 5 बजे की है। Gss पर संविदा कर्मचारि के रूप में काम कर रहे। तहसील श्री डूंगरगढ़ के गांव उदरासर के युवक मनीराम सारस्वत मोट ठेकेदार के निर्देश से ओर बिजली JEN जयनारायण शुक्ला जालबसर रोही में फॉल्ट निकलने के लिए साथ लेकर जाते है। तीन पॉल से फॉल्ट निकलने के बाद जैसे ही चौथे पॉल पर चढ़ता है।
पीछे से संविदा कर्मचारी भवरलाल शर्मा ने लाईन चालू कर दी जिससे मुनीराम पूरी तरह से झुलस गया,एक हाथ पूरा जल गया।
तथा रीड की हड्डी 4 जगह से टूट गई है । बीकानेर PBM हॉस्पिटल में ज़िन्दगी ओर मौत के बीच झूल रहा है। उस दिन से लेकर आज तक विद्युत विभाग के कोई भी कर्मचारी ओर विद्युत ठेकेदार ने संभाला तक नहीं है। कैलाश मोट ने बताया कि मुनीराम की माताजी का भी हार्ट का उपचार चल रहा है। ओर इनके दो छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार का भरण पोषण मुनीराम की सहार था डॉक्टर ने साफ बोल दिया है। कि यह जिंदगी में वापिस उठने वाला नहीं है।
रेलवे में अब TTE की डिजिटल हाजरी, साइन इन-साइन आउट की होगी सुविधा
अतः विद्युत विभाग और ठेकेदार को ईलाज ओर आर्थिक मदद ओर परिवार का भरण पोषण के लिए एक मुश्त पचास लाख रूपए दिए जाये। पूरा परिवार विद्युत विभाग के ओर प्रशासन के चक्कर लगाकर थक चुका है। अभी तक किसी ने भी इस विषय पर ध्यान नहीं दिया है। क्या किसी कर्मचारी या व्यक्ति कि जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है। जिसका मुकदमा पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ मे दर्ज भी कराया गया है। लेकिन अभी तक प्रशासन और विद्युत विभाग ठेकेदार ने जाकर संभाला तक नहीं है अब यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया ओर मांगे पूरी नहीं कि तो कैलाश मोट सर्व समाज को साथ लेकर उग्र आन्दोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग कि होगी




















