Bhilwara : एमपीएल 2026 के चौथे दिन रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
आरकेआरसी ए, बसंत विहार और चंद्रशेखर आजाद नगर टीम ने दर्ज की जीत, दर्शकों ने लिया भरपूर आनंद
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2026 के चौथे दिवस पर मोदी ग्राउंड में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मैचों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा तथा मैदान में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।
क्रिकेट खेल प्रभारी समर्थ अजमेरा, सौरभ सोमानी, रोनक काष्ट ने बताया की माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में आरकेआरसी ए, बसंत विहार और चंद्रशेखर आजाद नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले मैच में आरकेआरसी ए ने सुभाष नगर को 48 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरकेआरसी ए ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
कुलदीप राठी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जवाब में सुभाष नगर की टीम 5 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में बसंत विहार ने आजाद नगर को 15 रनों से हराया। बसंत विहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आज़ाद नगर की टीम 73 रन ही बना सकी।
बसंत विहार के विपुल आगाल ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। दिन के तीसरे मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद नगर ने पुर को 13 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रशेखर आजाद नगर ने 8 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। जवाब में पुर की टीम 63 रन ही बना सकी।
शानदार प्रदर्शन के लिए निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी एवं बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हर मैच में जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया।

अतिथी के रूप में योगेश लढा (मनोमय), नारायण लढा, ओम गटयानी, मयंक भदादा (आदित्य बैट्ररी), सत्य प्रहलाद राय हिंगड, राजेश बाहेती, चन्द्रप्रकाश कालिया, दिनेश शारदा, श्याम सुन्दर बिडला, कैलाश मून्दडा, विजय लढा, शांतीलाल डाड, ओम गगरानी, पीयूष डाड, तरुण सोमाणी, राकेश काबरा, महेश जाजू अंकित सोमानी, श्यामलाल डाड, कैलाश मून्दड़ा, कृष्णगोपाल सोडाणी, ओम प्रकाश सोमाणी, ओम जागेटिया, हरगोविन्द लोरी, बनवारी सोमानी, महावीर अजमेरा, लादूलाल सोमाणी, सुरेश समदानी, प्रदीप लाठी, प्रशान्त आगाल सुधा, सुनील सोमाणी, रमेश बाल्दी, गोपाल जागेटिया मौजुद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन समिति ने बताया कि आगामी मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा और अधिक रोचक होने की उम्मीद है तथा खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता समाज में एकता, भाईचारे और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का सफल माध्यम बन रही है।
Bhilwara : एमपीएल 2026 के चौथे दिन रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल



















