Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बालक-बालिकाओं ने दिखाया शानदार कौशल, विजेताओं का किया सम्मान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सत्यनारायण इंजी वर्क्स के मुकेश जागेटिया द्वारा प्रायोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हुनर और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम प्रभारी अनुज मुछाल व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सह संयोजक अर्चित मून्द्रडा सहित रामपाल सोमानी, अंकुश समदानी, दीपक तुरकिया, प्रकाश जागेटिया, संजय समदानी, विनोद कोठारी, मुकेश चेचानी, अरुण बियानी द्वारा प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें शुभकामनाएं देकर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया और स्केटिंग के दौरान गति, संतुलन एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
प्रतियोगिता में 10 वर्ष से ऊपर वाली प्रतियोगिता में लवित्र कोगटा प्रथम, कार्तिकेय चेचानी द्वितीय, आर्विक मालू तृतीय तथा 10 वर्ष से कम वाली प्रतियोगिता में सव्य समदानी प्रथम, धु्रवीता माहेश्वरी द्वितीय, कबीर डाड तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। प्रतिभागियों ने निर्धारित ट्रैक पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
संयोजक अतुल राठी ने बताया की महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है तथा उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान होता है।
Bhilwara : राजस्थान सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बेटियों ने जीता खिताब
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन



















