Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara: आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया पुरुषोत्तम मास में सेवा-साधना का अनूठा उदाहरण

Bhilwara: आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया पुरुषोत्तम मास में सेवा-साधना का अनूठा उदाहरण

Bhilwara: आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया पुरुषोत्तम मास में सेवा-साधना का अनूठा उदाहरण

देवनारायण गौशाला में किए विविध सेवा कार्य, राहगीरों को गर्मी से राहत हेतु मिल्क रोज वितरण

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा एवं सचिव श्रीमती रंजना बिरला के मार्गदर्शन में समाजसेवा एवं जनकल्याण को समर्पित प्रेरणादायी सेवा कार्य आयोजित किया गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवनारायण गौशाला में मौजूद नन्हे बछड़ों को बोतल द्वारा दूध पिलाने से हुआ। बछड़ों की मासूम अठखेलियाँ, उनकी चंचलता और उत्साह देखते ही बनता था। इस मनोहारी दृश्य का सभी बहनों ने भरपूर आनंद लिया तथा गौसेवा के इस विशेष क्षण को आत्मसात किया।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में तिरुपति बालाजी के रूप में सजे ठाकुर जी, हुआ हवन और गो-सेवा

इसके पश्चात गौमाताओं को हरा चारा अर्पित किया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में हरे चारे का विशेष महत्व होता है, जो गौवंश के स्वास्थ्य और पोषण के लिए अत्यंत लाभकारी है। तत्पश्चात सभी गौमाताओं को केले खिलाए गए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सेवा भाव प्रकट किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर गौमाताओं की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

साथ ही आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पावन बनाते हुए सभी बहनों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के एक अध्याय का पाठ किया। गौशाला परिसर में गूंजते गीता के श्लोकों ने वातावरण को भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। सेवा कार्य की अगली कड़ी में राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु मिल्क रोज का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य श्रीमती वंदना नुवाल के नेतृत्व में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की।

Bhilwara: आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया पुरुषोत्तम मास में सेवा-साधना का अनूठा उदाहरण

यह कार्यक्रम मंडल की इंदिरा हेडा, सुमित्रा दरगड़, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता मुंदड़ा आशा दरगड़, सुनीता काबरा, सुमन दरगड़, दीपशिखा सारडा, प्रिया न्याती, आभा माहेश्वरी, मोनिका चेचाणी, राजकुमारी राठी सहित सभी उपस्थित सदस्याओ के सहयोग, सहभागिता एवं सेवा भावना से अत्यंत सफल एवं यादगार बना। पुरुषोत्तम मास में किया गया यह सेवा कार्य न केवल गौसेवा एवं मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है, बल्कि समाज में करुणा, संस्कार और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से सेवा गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक एकता एवं संस्कारों का संदेश दिया।

Bhilwara: आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया पुरुषोत्तम मास में सेवा-साधना का अनूठा उदाहरण

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें