Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में तिरुपति बालाजी के रूप में सजे ठाकुर जी, हुआ हवन और गो-सेवा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर ठाकुर जी की असीम कृपा से मंदिर में प्रतिदिन मनमोहक झांकियों और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार, ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष तृतीया, को मंदिर में साक्षात तिरुपति बालाजी महाराज के दिव्य दर्शनों का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

भगवान तिरुपति बालाजी की यह विशेष पोशाक विशेष रूप से इंदौर से मंगवाई गई थी, जिसे धारण कर ठाकुर जी का रूप अत्यंत आकर्षक और आलौकिक नजर आ रहा था।

ट्रस्ट के सचिव कैलाश डाड ने बताया कि इस पुरुषोत्तम मास के दौरान अब तक भक्तों को विभिन्न मनमोहक झांकियों के माध्यम से प्रभु के कई स्वरूपों के दर्शन लाभ मिल चुके हैं। इनमें बैकुंठ धाम की तरह मदुरै के श्री पद्मावती महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन, वामन अवतार, मत्स्य अवतार, राम अवतार, द्वारिकाधीश और श्रीनाथ जी सहित साँवरिया सेठ के अलग-अलग मनभावन पोशाकों में अद्भुत दर्शन शामिल हैं।

Bhilwara : मुस्कान फाउंडेशन ने भीषण नौतपा में शहर वासियों को पिलाया 8000 लीटर केरी का पानी

कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आगाल ने बताया कि बुधवार प्रातः काल के सत्र में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई, जिसमें यजमान हजारी गुर्जर (नौगांवा) के सौजन्य से विधि-विधान पूर्वक हवन और कीर्तन संपन्न कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। प्रातः काल में ही मंदिर की ओर से गायों को लापसी खिलाकर गो-सेवा की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इसी क्रम में शाम को एक और विशेष आयोजन हुआ, कन्हैयालाल बिड़ला का जन्मोत्सव स्थानीय गौशाला में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

अपने जीवन के 87 वर्ष पूरे करने पर बिड़ला ने गौशाला पहुँचकर गायों को लापसी व हरा चारा खिलाया और गोग्रास देकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। धार्मिक उत्सव और गो-सेवा के इन सेवा कार्यों में मनीष बहेड़िया, सुनील नवाल, गिरराज काबरा, भंवरलाल दरगड़ और हेमंत शर्मा सहित मंदिर से जुड़े कई कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा। मंदिर प्रांगण में शिव मंदिर का निर्माण प्रगति से चल रहा है।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में तिरुपति बालाजी के रूप में सजे ठाकुर जी, हुआ हवन और गो-सेवा

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में तिरुपति बालाजी के रूप में सजे ठाकुर जी, हुआ हवन और गो-सेवा

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें