Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : 25 को भीमेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी भव्य नर्मदा जयंती, 501 दीपकों से रोशन होगा शिवालय

Bhilwara : 25 को भीमेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी भव्य नर्मदा जयंती, 501 दीपकों से रोशन होगा शिवालय

Bhilwara : 25 को भीमेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी भव्य नर्मदा जयंती, 501 दीपकों से रोशन होगा शिवालय

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के मध्य स्थित तेजाजी चौक के भीमेश्वर महादेव मंदिर में रविवार 25 जनवरी को नर्मदा जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। भक्त प्रहलाद खटीक ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी नर्मदा जयंती पर शाम को मां नर्मदा के सम्मान में 501 दीपकों का प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय रोशनी से सराबोर हो उठेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित भरतराम जोशी दयालु ने बताया कि इस दिन संध्या को विशेष महाआरती और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।

Advertisement Box

Bhilwara : 25 को भीमेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी भव्य नर्मदा जयंती, 501 दीपकों से रोशन होगा शिवालय

इसके पश्चात रात्रि 8.00 बजे से विशाल भजन संध्या का आगाज होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध स्थानीय कलाकार भंवर लाल वैष्णव, धर्मेश कोली, कमल कुमार राव और अमन राव अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Bhilwara : अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक पाटोत्सव

भरतराम ने इस दिन की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नर्मदा जयंती पर विशेष विधान का पालन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन तिथि पर नमक का त्याग करने (नमक नहीं खाने) से मनुष्य को पुराने कर्ज और ऋणों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के चलते क्षेत्र के कई श्रद्धालु इस नियम का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Bhilwara : 25 को भीमेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी भव्य नर्मदा जयंती, 501 दीपकों से रोशन होगा शिवालय

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें