Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक पाटोत्सव

Bhilwara : अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक पाटोत्सव

दक्षिण भारतीय माहौल में दिखा आस्था, परंपरा और भव्यता का संगम, 15 वर्षों से जारी अनवरत परंपरा, पहली बार अर्पित हुआ छप्पन भोग

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। तिरुपति बालाजी मंदिर में स्थापना के पंद्रह वर्षों से अनवरत बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला पाटोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। भक्तों की विशेष भावनाओं के अनुरूप इस वर्ष भगवान तिरुपति बालाजी को पहली बार छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिससे आयोजन को विशेष एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण मानो दक्षिण भारत की दिव्य भूमि का अनुभव करा रहा था।

प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अभिषेक किया गया, इसके पश्चात भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात छप्पन भोग की भव्य एवं मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर सवा बारह बजे आयोजित महाआरती में समस्त श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। महाआरती उपरांत सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दक्षिण भारतीय शैली की पूजा-पद्धति, वेशभूषा एवं सजावट के कारण संपूर्ण आयोजन में दक्षिण भारत की आध्यात्मिक छवि स्पष्ट रूप से झलकती रही।

Bhilwara : अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक पाटोत्सव

तिरुपति बालाजी का यह मंदिर लाखों भक्तों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र है। जनमान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान बालाजी का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। पाटोत्सव के अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर में पधारकर दर्शन किए और भगवान तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महेश पुरी, सुरेश तोषनीवाल, मुकेश गुर्जर, राधेश्याम तोषनीवाल, अशोक जोशी, अनिल बांगड़, प्रवीण अग्रवाल संजय डाड, नीरव राठी का विशेष योगदान रहा।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी

वहीं महिला वर्ग से विनीता तोषनीवाल, अनीता गुर्जर, सुनीला जोशी, नीना अग्रवाल, तारा बांगड़, लीला गोस्वामी, रीना डाड ने भी पूर्ण समर्पण भाव से आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पुर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, भैरूलाल काबरा, सत्यनारायण डाड, रमेश बाल्दी, मनोज तोषनीवाल, आशिष तोषनीवाल, भारती बाहेती, सुमन सोनी, सोनल माहेश्वरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Bhilwara : अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक पाटोत्सव

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें