Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय 

Bhilwara : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय 

Bhilwara : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य सचिव एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा द्वारा पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

Advertisement Box

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर स्थित अवैध कट एवं अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में स्थित 65 शराब की दुकानों की सूची तैयार कर आबकारी विभाग के सहयोग से अवैध दुकानों को बंद करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। शहरी क्षेत्र के 9 ब्लैक स्पॉट तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के 23 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य एवं भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सुचारू रूप से संचालित रखने, जेब्रा क्रॉसिंग, लाइनिंग एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Bhilwara : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय 

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पार्क में छात्र-छात्राओं एवं आमजन को प्रशिक्षण देने तथा 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों द्वारा वाहन लाने पर चालान एवं अभिभावकों को समझाइश देने के निर्देश दिए गए। गुड सेमेरिटन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु व्यस्त चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। इस योजना के तहत सहायता करने वाले व्यक्तियों को 25,000 रुपये का प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, चालान, लाइसेंस निलंबन एवं नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।

Bhilwara : पीएफए ने की गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन 

खनिज क्षेत्र एवं अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यातायात पुलिस द्वारा हाइड्रोलिक क्रेन की मांग पर नगर विकास न्यास को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शहर की सड़कों से निराश्रित पशुओं को हटाकर काइन हाउस में भेजने तथा अतिक्रमण हटाकर चौराहों के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए गए। क्षमता से अधिक भार परिवहन (ओवरलोडिंग), बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा ओवरलोड वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

Bhilwara : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें