Bhilwara : पीएफए ने की गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पशु संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।

पीएफए के प्रदेश प्रभारी पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि भारत में गौमाता का धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन समय से ही गौपूजा की परंपरा रही है, वहीं गौवंश करोड़ों किसानों और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार भी है। गौमाता से प्राप्त दूध, गोबर एवं गौमूत्र न केवल स्वास्थ्य और पोषण के लिए उपयोगी हैं,
Bhilwara : विवेकानंद शाखा की मासिक बैठक में हुआ मंथन, स्वस्थ जीवन के लिए योग और मुस्कान जरूरी
बल्कि जैविक खेती में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है। पीएफए अध्यक्ष सुनील जागेटिया, पदाधिकारी नवरत्न बंब, गुमान सिंह पीपाड़ा, मुकेश अजमेरा, रामनिवास लड्डा व सुरेश सुराना सहित पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं, उचित देखभाल के अभाव में गोवंश की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
Bhilwara : पीएफए ने की गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन




















