Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : श्री बाबाधाम पर रक्तदान में उमड़ी भीड़, 271 यूनिट रक्त संग्रहित

Bhilwara : श्री बाबाधाम पर रक्तदान में उमड़ी भीड़, 271 यूनिट रक्त संग्रहित

न चढ़ता है पैसा, न चढ़ता है दान – ऐसा हैं श्रीबाबाधाम

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री बाबाधाम के रक्तदान केम्प का विधिवत् उद्घाटन भगवान के जयकारों के साथ हुआ। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल ने पहले ही एक मिटींग के द्वारा सभी सेवादारों को रक्तदान केम्प के लिये अपनी-अपनी सेवा प्रदान की थी। आज सुबह से ही सभी सेवादारों ने श्री महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ के साथ मिलकर अंतिम तैयारी की। रक्तदान के लिये भक्तों का आना सुबह से ही शुरू हो गया। रक्तदान करने वालों की भीड़ को देखते हुए बेड ज्यादा लगाये गये। श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इसी माह में ‘‘रक्तदान शिविर’’ का आयोजन किया जाता है।

Bhilwara : श्री बाबाधाम पर रक्तदान में उमड़ी भीड़, 271 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान करने वालों में श्री बाबाधाम के सेवादारों के परिवारों के अलावा कई भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री बाबाधाम में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर स्वयं विनीत अग्रवाल ने 23वीं बार, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। इसी क्रम में रामचन्द्र मुन्दड़ा ने 70वीं बार, प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने 49वीं बार, ओमप्रकाश काबरा ने 36वीं बार, स्वरम त्रिपाठी ने 13वीं बार, राहुल साहू ने 9वीं बार रक्तदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 271 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। ये सारा रक्तदान यूनिट एक्सीडेंटल केस व गरीब बेसहारा लोगों के लिये काम में लिया जायेगा। रक्तदान करने वालों में कई भक्तजन जो नियमित रविवार को दर्शन के लिये आते हैं उन्होंने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

भक्तजनों में रक्तदान देने के लिये होड़ सी बन गयी। इस मौके पर नववर्ष के कलेण्डर का भी विमोचन किया गया। रक्तदान शिविर एवं कलेण्डर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत बनवारी शरण कांठिया बाबा, महंत योगगुरू कल्किराम, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल सहित कई समाजसेवी एवं राजनेता उपस्थित थे। सभी भक्तों व सेवादारों ने अगले वर्ष और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की प्रेरणा ली। सभी भक्तों ने विशेष महाआरती के दर्शन कर धर्म का लाभ लिया। आरती में कलेण्डर बांटे गये, पूरे देश में कलेण्डर भेजे गये, भक्तजन में उत्साह देखने को मिला।

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

Bhilwara : श्री बाबाधाम पर रक्तदान में उमड़ी भीड़, 271 यूनिट रक्त संग्रहित

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें