Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

जहां मौत के बाद भी सुकून नहीं, गंदगी और बदहाली के बीच अंतिम विदाई को मजबूर ग्रार्मीण

Advertisement Box

कटीली झाड़ियों, बदबू और कीचड़ के साए में होता है अंतिम संस्कार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) कहते हैं मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है और विदाई सम्मानजनक होनी चाहिए। लेकिन भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंमा में यह सत्य अत्यंत कड़वा और कष्टदायी है। यहां इंसान की अंतिम यात्रा न केवल परिजनों के लिए दुखदायी होती है, बल्कि अव्यवस्थाओं के चलते यह एक बड़ी परीक्षा बन गई है। गांव का श्मशान घाट खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जहां अपनों को मुखाग्नि देने आए लोगों को नारकीय स्थितियों का सामना करना पड़ता है। आमा गांव के श्मशान घाट की स्थिति यह है कि यहां मूलभूत सुविधाओं का नामोनिशान नहीं है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि श्मशान के टीन शेड तक गायब हो चुके हैं।

इसके चलते बारिश के मौसम में शव का दाह संस्कार करना लगभग असंभव हो जाता है। ग्रामीणों को भीगते हुए और तिरपाल का सहारा लेकर अंतिम क्रिया संपन्न करनी पड़ती है। श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता कीचड़ से अटा पड़ा है। तालाब की पाल पर फैली भीषण गंदगी और वहां से उठती असहनीय दुर्गंध ने लोगों का बैठना दूभर कर दिया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले ग्रामीण कटीली झाड़ियों और कचरे के ढेर के बीच बैठने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी हो या कड़कड़ाती ठंड, बैठने के लिए कोई सुरक्षित स्थान या छाया तक उपलब्ध नहीं है। आज भी आमा के रहने वाले गणेश लाल जरवाल के निधन पर आमा सहित आसपास क्षैत्र के लोगो ने अंतिम संस्कार मे भाग लिया जंहा उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

जिससे अंतिम संस्कार में आये लोगों मे शमसान मे फैली गंदगी व दुर्दशा पर खासा रोष व नाराजगी देखने को मिली। ग्रामवासी एड़वोकेट बालकृष्ण पुरोहित ने बताया की हम कई बार प्रशासन को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अंतिम संस्कार के समय जो पीड़ा परिजनों को होती है, वह अव्यवस्थाओं के कारण और बढ़ जाती है। गांव के प्रबुद्ध नागरिकों बालकिशन पुरोहित, सुखदेव जरवाल और राधेश्याम तेली सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस कुप्रबंधन पर गहरा रोष जताया है। आमा गांव के ग्रामीणो का कहना है कि श्मशान तक जाने वाला मार्ग कीचड़ और गंदगी से भरा होने के साथ शमसान पर टीन शेड न होने से बारिश में दाह संस्कार में भारी परेशानीओं का सामना करना पड़ता है। दुसरी ओर तालाब की पाल पर जमा गंदगी और बदबू से संक्रमण का खतरा रहता वही शोक संतप्त लोगो को कटीली झाड़ियों के बीच बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Bikaner : सर लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

एक ओर जहां देश डिजिटल इंडिया और स्मार्ट गांवों की बात कर रहा है, वहीं आमा जैसे गांवों में श्अंतिम सफरश् का मुश्किलों भरा होना शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और कब आमा के ग्रामीणों को इस नरक से मुक्ति मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरंपच गोपाल सुवालका को भी कई बार इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई बदलाव नजर नहीं आया। हालांकि, इस मामले मे मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल को अवगत करवाया है जिन्होंने आमा शमसान की शीघ्र व्यवस्थाएं सुधारने और विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है।

Bhilwara : मांडलगढ़ विधानसभा के आंमा गांव में श्मशान घाट की हालत जर्जर

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें