Bhilwara : ऑल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
स्व. राजीव गांधी ने युवाओं को दी नई दिशा, रखी देश में सूचना क्रांति की मजबूत नींव: जगदीश मानसिंहका
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंहका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। ऑल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके देशहित में किए गए योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष रियाज खान पठान ने बताया कि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मानसिंहका के नेतृत्व में गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मानसिंहका ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।
Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण
उन्होंने युवाओं को नई दिशा देने के साथ देश में सूचना क्रांति की मजबूत नींव रखी। मानसिंहका ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उनके दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत डिजिटल युग में विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। कार्यक्रम में गांधीवादी विचारक जगदीश मानसिंहका, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक, जिलाध्यक्ष रियाज खान पठान, मोहम्मद अली, कलीम काजी, शैलेन्द्र चौधरी, हरक लाल, शिव चरण, एडवोकेट आरिफ काजी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bhilwara : ऑल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित




















