Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

भामाशाह सुनील अग्रवाल ने किया रोडवेज बस स्टैंड पर 150 लीटर क्षमता का वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर भेंट, यात्रियों को मिलेगा शीतल जल

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लायन्स क्लब भीलवाड़ा द्वारा राजस्थान रोडवेज परिवहन निगम बस स्टैंड स्थित लायन्स क्लब प्याऊ पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बस स्टैंड पर आने-जाने वाले हजारों मुसाफिरों को ठंडे पानी की माकूल व्यवस्था देने के उद्देश्य से गुरुवार को एक अतिरिक्त हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर का भव्य लोकार्पण किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने बताया कि यह वाटर कूलर क्लब के भामाशाह लायन सुनील अग्रवाल द्वारा अपनी ओर से वॉल्टास कम्पनी का 150 लीटर क्षमता का भेंट किया गया है।

Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

गुरुवार प्रातः रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का लोकार्पण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक कोठारी,नवनिर्वाचित प्रांतपाल एमजेएफ लायन निशांत जैन,आरसी विनोद सिंघवी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। लोकार्पण के पश्चात अतिथियों ने प्याऊ व्यवस्था को देखा और क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि इस भीषण तपन में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा परोपकार है।

Bhilwara : विधायक कोठारी के प्रयासों से एलिवेटेड रोड का जल्द ही होगा सपना साकार, डीपीआर का हुआ कार्यादेश

लायन्स क्लब भीलवाड़ा के रीजन एडवाईजर लायन सुधीर राठी ने बताया कि लोकार्पण समारोह में क्लब के जेडसी चांदमल सोमानी,जेडसी अंजलि नैनावटी,हॉस्पिटल प्रभारी एलबी रांका,राकेश पगारिया, भवानीशंकर दुदानी, जेपी अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, ओपी काबरा, सुनील जागेटिया,बालकिशन कालिया, अभिषेक खजांची, मधु काबरा, रामगोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीए दिलीप गोयल,अजय अग्रवाल, संजीव अरोड़ा सहित सहित बड़ी संख्या में लायन साथियों और लायन लेडीज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी सदस्यों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर इस सेवा गतिविधि की शुरुआत की।

Bhilwara : लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें