Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्नि की हत्या कर प्रेमिका को किया मैसेज, मैंने तुम्हारे लिए पत्नि को मार दिया

‘मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया’…हत्या कर डॉक्टर पति ने प्रेमिका को भेजा मैसेज कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सर्जन द्वारा अपनी डॉक्टर पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में, जांच कर रही पुलिस ने एक नया और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सर्जन ने अपनी प्रेमिका को मैजेस भेजकर कहा था कि, मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया।

अधिकारियों के अनुसार, सर्जन ने यह संदेश एक डिजिटल पेमेंट ऐप के ज़रिए अपनी प्रेमिका को भेजा था। आरोपी के फोन की फोरेंसिक जांच के दौरान अधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण संदेश को ढूंढ निकाला। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका से पूछताछ की और उसका बयान भी दर्ज किया है, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement Box

शादी मई 2024 में, हत्या अप्रैल 2025 में

आरोपी की पहचान डॉ. महेंद्र रेड्डी जी एस के रूप में की गई है, जो कि एक सर्जन है। महेंद्र की शादी 26 मई 2024 को डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका रेड्डी से हुई थी। शादी के लगभग एक साल बाद ही, 21 अप्रैल 2025 को महेंद्र ने कथित तौर पर एनेस्थेटिक दवा की ओवरडोज देकर कृतिका की हत्या कर दी थी। शुरुआत में, इसे प्राकृतिक मौत का मामला माना जा रहा था, लेकिन बाद में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में कृतिका के शरीर में प्रोपोफोल नामक एक शक्तिशाली एनेस्थीसिया दवा के अंश पाए गए, जिसके बाद हत्या के इस मामले का खुलासा हुआ।

पोस्टमार्टम से उठा राज से पर्दा

आरोपी के घर की तलाशी में पुलिस ने कैनुला सेट, एक इंजेक्शन ट्यूब, और अन्य मेडिकल उपकरण जैसे महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए गए थे। कृतिका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और फिर कृतिका की हत्या के लगभग छह महीने बाद 15 अक्टूबर को आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शक था कि महेंद्र ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई का दुरुपयोग करके अपनी पत्नी की हत्या की और उसे प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश भी रची।

जीएसटी कटौती से किसानों को मिली राहत, खेत में सौर ऊर्जा पंप लगाना करीब 8 हजार रू तक हुआ सस्ता

परिवार ने पोस्टमार्टम कराया जिसकी मदद से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी महेंद्र ने IV के ज़रिए पत्नी को प्रोपोफोल इंजेक्शन की ओवरडोज़ दी और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह कृतिका बेहोश हालत में मिली जिसके बाद महेंद्र उसे अस्पताल लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महेंद्र ने कृतिका का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसके शव को आंध्र प्रदेश स्थित अपने घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की ज़िद करने लगा लेकिन कृतिका के घर वाले पोस्टमार्टम करने पर अड़े रहे जिसकी मदद से इस मामले का खुलासा हो पाया। कृतिका के परिवार ने पहले ही संदेह जताया था कि महेंद्र ने पैसों के लालच में या फिर प्रेम संबंध के चलते कृतिका की जान ली है। जिसके बाद अब महेंद्र के हत्या के बाद अपनी प्रेमिका को मैसेज करने का खुलासा हुआ है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें