Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बजरी की खान में युवक की दबने से मौत!

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में बजरी में दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये युवक इस खान में निगरानी का काम कर रहा था और रात से गायब था। सुबह करीब चार बजे उसका शव बजरी में दबा हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।कोलायत के एक प्राइवेट सिलिका सेंड प्लांट में बजरी की होद की निगरानी का काम रविंद्र मरदनिया के पास था। रविंद्र बिहार के चम्पारण का रहने वाला था। 45 साल का रविंद्र यहां पर मजदूरी का काम करता था। उसके पास बजरी की होद के पास निगरानी का जिम्मा था। रात में वो होद की निगरानी करते हुए अंदर गिर गया। सुबह करीब चार बजे उसका शव बजरी में दबा हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उसे कोलायत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्ट्या दुर्घटनावश गिरना माना जा रहा है। उसके परिवार की सदस्य जिंदादेवी ने पुलिस को मर्ग दर्ज कराई है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। घटना कोलायत के आरआर मिनरल्स सिलिका सेंड प्लांट की है।

जिला साहित्यकार परिषद् की काव्य गोष्ठी सम्पन्न, विभिन्न रचनाये की प्रस्तुत

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें