Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन

Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन
Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन

धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से महिलाओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) :  श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर श्री निंबार्क आश्रम, गांधी नगर में महंत मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Advertisement Box

बैठक में महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन को जिलेभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तार करना तथा महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाना था। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई जिला महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

गठित कार्यकारिणी में शकुन्तला कानूनगो, पुष्पा पारीक एवं शांता सोमानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलम गुप्ता, नीरु चतुर्वेदी एवं प्रेमलता शर्मा को उपाध्यक्ष, सीमा सोनी को जिला प्रभारी, संजना सोनी को जिला महामंत्री, शालू मानसिंहका एवं अंजली शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार शशि अजमेरा को संगठन मंत्री, पिंकी सारस्वत को सह संगठन मंत्री, हंसा व्यास एवं अरुणा शर्मा को प्रचार मंत्री, दिलीप सोनी को मीडिया प्रभारी तथा अंशुल तिवाड़ी को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा रेखा शर्मा को कार्यालय मंत्री, ममता चिरानिया एवं मंजु मोदानी को सदस्यता प्रभारी, दीपिका अरोड़ा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख, सीमा पारीक एवं कविता छीपा को प्रशिक्षण प्रमुख तथा प्रज्ञा त्रिपाठी को धर्म प्रसार प्रमुख बनाया गया।

इसके अतिरिक्त निर्मला लखोटिया को जिला कार्यकारी सदस्य, पायल सोनी को नगर अध्यक्ष, सुन्दरी बाई जाट को हलेड़ ग्राम प्रभारी तथा रीता तिवाड़ी को पूर्वांचल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। प्रमुख सदस्यों के रूप में ऊषा पारीक, अर्चना ओझा, माया तिवाड़ी, प्रमिला तिवाड़ी, पूजा यादव एवं सुनीता व्यास को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

Jaipur : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

बैठक को संबोधित करते हुए महंत मोहन शरण जी शास्त्री ने कहा कि सेवा, संस्कार और संगठन की भावना से किया गया कार्य समाज और धर्म दोनों को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा ट्रस्ट जन-जन तक सेवा और संस्कार का संदेश पहुंचाने में सफल होगा।

Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित एवं धर्म प्रचार के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण से करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन हंसा व्यास ने किया।

Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें