Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Jaipur : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Jaipur : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

जयपुर : मुनि संघ वैयावृत महिला समूह, महारानी फार्म के तत्वावधान में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का 3 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे समाज श्रेष्ठी अनिल – अमिता गोधा परिवार द्वारा फीता खोलकर उदघाटन किया, समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने आदि नाथ भगवान की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ कराया।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 40 से 45 स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement Box

Lunkaransar : गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक आयोजित ।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह, संगीता छाबड़ा एवं लता सोगानी ने बताय, समूह से जुड़ी लगभग 800 महिलाएं सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं । इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, आलोक शाह व समस्त मन्दिर प्रबन्ध समिति टीम का विशेष सहयोग रहा।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, ऋद्धि-सिद्धि मंडल अध्यक्ष दीपा नाथावत और जिला सह संयोजक (आई टी) अंशु गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित थीं, सभी अतिथियों, मन्दिर प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों का स्वागत, अभिनन्दन महिला समूह के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि प्रदर्शनी में महिलाओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, एकता अग्रवाल आदि ने कहा कि समाज की जो महिलायें अपना कारोबार,कार्य कर रही हैं उनको अपनी पहचान बनाने का इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाया अच्छा और सराहनीय कार्य है, महिला समूह द्वारा आयोजित मेरा काम, मेरी पहचान प्रदर्शनी लगाना
श्रेष्ठ कार्य है, सभी पदाधिकारियों को साधुवाद।

Jaipur : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ
कार्यक्रम में राजस्थान युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन, सकुन एडवर्टाइज के डी के जैन, आदि सैकड़ो समाज के महिला व पुरुष उपस्थित थे।
महिला समूह की संयोजिका प्रमिला शाह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 4 जुलाई रात्रि 8 बजे तक लगेगी।

Jaipur : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें