Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित महाप्रसादी की तैयारियां शुरू, हुआ भट्टी पूजन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन, समाजजन रहे उपस्थित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान मे महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर रामेश्वर में आयोजित होने वाली महाप्रसादी की तैयारियों का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भट्टी पूजन किया गया। पूजन के दौरान भगवान शिव एवं महेश नवमी महोत्सव की मंगलकामना करते हुए महाप्रसादी आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।
भट्टी पूजन के पश्चात उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया। भोजन निमार्ण समिति के मुख्य प्रभारी कृष्ण गोपाल जाखेटिया एवं रमेश बाहेती ने बताया कि महोत्सव को लेकर 23 जुन 2026 शाम को रामेश्वर भवन में माहेश्वरी समाज के 17000 आदमी की महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
पूजन में सुभाष बहेडिया, राधेश्याम चेचानी, प्रहलाद लढा, राधेश्याम सोमानी, कैलाश कोठारी, ओम नराणीवाल, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगराणी, मंत्री सुरेश बिरला, संयोजक अतुल राठी, अर्चित मूंद्रडा, अभिजित सारड़ा, गोपाल नराणीवाल, राजेन्द्र कचोलिया सहित समस्त कार्यकारिणी एवं सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष मंत्री, महिला मंडल व कई समाज जन उपस्थित थे। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की भोजन का निर्माण ब्यावर के प्रसिद्ध हलवाइयों गुड्डू के नेतृत्व में 100 से अधिक कारीगर कार्य कर रहे है।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम
भोजन निर्माण में बिहारी लाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, अरविंद नामधराणी, राजेन्द्र भदादा, सत्यनारायण तोतला, आदित्य मालीवाल, बद्री नारायण लढा, कैलाश दरगड, सत्यनारायण मंत्री, कैलाश ईनाणी, रामेश्वर सोमानी, मनोज नवाल, विनोद राठी, नवरत्न काबरा, ओम समदानी, कृष्ण गोपाल सोडाणी, कैलाश सामरिया, राजेंद्र समदानी, राजेंद्र कालिया, गोपाल झंवर, लादू सोनी सहित कई प्रदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पित भाव से लगे हुए हैं।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित महाप्रसादी की तैयारियां शुरू, हुआ भट्टी पूजन




















