Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम

भोपालगंज ए टीम ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, अरुण काबरा की घातक गेंदबाजी ने पलटा हारा हुआ मैच

Advertisement Box

क्वार्टर फाइनल में रोमांच का धमाका, आरकेआरसी ए, शास्त्री नगर, तिलक नगर और भोपालगंज ए सेमीफाइनल में पहुंची

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  महेश नवमी महोत्सव के तहत श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा मोदी ग्राउंड पर आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 के आठवें दिवस क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

खेल सह प्रभारी सीए अंकित लखोटिया, अरूण बियाणी तथा क्रिकेट प्रभारी राजेन्द्र पोरवाल ने बताया की चारों मैचों में आज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और आरकेआरसी ए, शास्त्री नगर, तिलक नगर और भोपालगंज ए सेमीफाइनल में पहुंच गई।

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 20 जून को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां चारों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया।

वही मुकाबलों में बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स लगाए तो गेंदबाजों ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। क्रिकेट मुख्य खेल प्रभारी राजबहादूर भंसाली व सह प्रभारी मनोज नवाल व रवि डाड ने बताया की पहले क्वार्टर फाइनल में बसंत विहार ने 3 विकेट पर 115 रन बनाए।

जवाब में आरकेआरसी ए ने कुलदीप राठी की 74 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कुलदीप राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाथिक नगर ने 6 विकेट पर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शास्त्री नगर ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Bhilwara : एमपीएल में लीग चरण समाप्त, सुपर-8 की तस्वीर साफ, क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच शुरू

रोनक धूत ने 33 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया और मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मुकाबले में आज़ाद नगर की टीम 8 विकेट पर केवल 59 रन ही बना सकी। तिलक नगर ने यह लक्ष्य 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गौतम कोगटा ने 19 रन और 3 विकेट के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच का सम्मान प्राप्त किया।

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला भोपालगंज ए और संजय कॉलोनी ए के बीच खेला गया। भोपालगंज ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में संजय कॉलोनी ए ने बिना किसी नुकसान के 70 रन बनाकर जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए थे। लेकिन अरुण काबरा की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने लगातार 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। संजय कॉलोनी ए की टीम 8 विकेट पर 96 रन ही बना सकी और भोपालगंज ए ने 1 रन से सनसनीखेज जीत दर्ज कर ली। अरुण काबरा को उनके 4 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस जीत को टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है, जहां लगभग हार चुकी भोपालगंज ए ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। क्रिकेट मुख्य खेल प्रभारी कैलाश ईनाणी, अभिजीत सारडा व प्रमोद कुमार डाड ने बताया की प्रतियोगिता के आठवें दिन के परिणामों के बाद सेमीफाइनल की दौड़ और अधिक रोमांचक हो गई है।

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह लीग समाजजनों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैचों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। अतिथि के रूप में राजेन्द्र कचोलिया, संजय मंत्री केलाश मुन्द्रडा, तिलक नगर अध्यक्ष अशोक तुरर्कीया, मंत्री सुशील बांगड मौजूद रहे।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव में माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 8वां दिवस रोमांचक मुकाबलों के नाम

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें