Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारम्भ

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारम्भ

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारम्भ

मोदी ग्राउंड में हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, खेल भावना और सामाजिक एकता का दिया संदेश

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल-2026 का शुभारम्भ शुक्रवार को मोदी ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ ही समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और खेल प्रेमियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एमपीएल के मुख्य प्रभारी कैलाश ईणानी, अर्चित मुन्द्रडा, अभिजित सारडा व प्रमोद डाड ने बताया की 21 जून तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित क्रिकेट महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न आयु वर्गों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिससे युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह के पश्चात टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भोपालगंज प्रथम एवं शास्त्री नगर के मध्य खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान चौके-छक्कों और रोमांचक क्षणों ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।

संयोजक अतुल राठी व नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रंशात मेवाडा, रामपाल सोनी, सुभाषचंद्र बहेडिया, श्रीगोपाल राठी, ममता मोदानी, कैलाश कोठारी, लादूलाल बांगड़, अनिल बांगड़, एसएन मोदानी, अशोक बाहेती, वरुण लढ़ा, सत्येन्द्र बिरला, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, कमल सोनी, सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, गोपाल नरानीवाल, राघव कोठारी, प्रदीप पलोड, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी, भारती बाहेती, वीणा मोदी सहित कई गणमान्यजन, पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Bhilwara : महेश प्रो कबड्डी में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया। सह संयोजक केजी राठी तथा मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा व मुकेश चेचाणी ने बताया* की क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की एकता, भाईचारे, उत्साह और खेल भावना का उत्सव है।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारम्भ

आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होगे जिनमे लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलो के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अंत मे संयोजक राठी ने आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कप्तानों, समाजजनों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारम्भ

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें