Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महेश प्रो कबड्डी में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

Bhilwara : महेश प्रो कबड्डी में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों के बीच सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन दर्शकों की भारी उपस्थिति रही तथा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला व सहसंयोजक केजी राठी व अर्चित मून्द्रडा ने बताया की महेश प्रो कबड्डी में फाइनल मुकाबला सुभाष नगर एवं भोपालगंज की टीमों के बीच खेला गया।

दोनों टीमों ने प्रारंभ से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फाइनल मुकाबले में भोपालगंज विजय रही तथा उपविजेता सुभाष नगर टीम रही। मैच में कई बार बढ़त का अंतर बदलता रहा, जिससे अंत तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। दोनों टीमों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किए और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के दमदार रेड और सटीक टैकल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इससे पुर्व तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आरकेआरसी एवं पुराना शहर की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। जिसमें आरकेआरसी विजय रही। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

समापन समारोह में कैलाश कोठारी, दीनदयाल मालू रतन मंडोवरा, अशोक बाहेती, अनिल बांगड़, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मराटिया, महेन्द्र काकानी, कमल सोनी, संयोजक अतुल राठी, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया एवं केदार गगरानी, सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, मुकेश जागेटिया, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी सहित माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhilwara : प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा के पांचवें दिन भीलवाड़ा में गूंजी कर्मचारियों की बुलंद आवाज

मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फाइनल मुकाबले में विजेता रही भोपालगंज को 21 हजार नगद, ट्रॉफी तथा उपविजेता सुभाष नगर टीम को 11 हजार नगद, ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर रही आरकेआरसी टीम को 5100 रुपए नगद, ट्रॉफी दी गई।

Bhilwara : महेश प्रो कबड्डी में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

प्रतियोगिता में मुख्य प्रभारी सुधीर बाहेती सहित आयोजन समिति के सत्येन्द्र बिरला, राजेंद्र प्रसाद बिरला, विनय माहेश्वरी, परीक्षित नामधर, कुंज बिहारी चांडक, महेश जाजू, अनिल राठी, अरविंद राठी, विपिन असावा, नवल किशोर सोमानी, हर्ष राठी, मनीष अजमेरा, निलेश सोडाणी, अंशुल ईनाणी, रचित मालू, राजेश सोमानी, का विशेष सहयोग रहा।

नगर सभा पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, खेल भावना और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

Bhilwara : महेश प्रो कबड्डी में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें