Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी

श्रीनाथ जी के विहंगम रूप ने मोहा मन, भक्तों को 700 किलो आमरस प्रसाद वितरण, सांवरिया जी के भजनों पर थिरके श्रद्धालु, दिग्गजों ने उतारी आरती

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…और सांवरिया सेठ के दरबार में, सब दुख दूर होते हैं जैसे गगनभेदी जयकारों के बीच नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर भक्ति के रस में सराबोर हो गया। पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव’ में जब ठाकुर जी ने नौका विहार और जल क्रीड़ा की, तो वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की आंखें खुशी और भक्ति से छलक उठीं।’ जैसे ही ठाकुर जी को नौका विहार के लिए गर्भगृह से बाहर लाया गया, पूरा परिसर सांवरिया सेठ की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी

उत्सुक भक्तों ने भगवान की दिव्य नौका को अपने कंधों पर उठा लिया। जलकुंड में जब ठाकुर जी ने अलौकिक जल क्रीड़ा की, तो श्रद्धालु इस विहंगम दृश्य को अपने कैमरों और आंखों में कैद करने के लिए लालायित दिखे। इसके साथ ही सजी प्रभु श्रीनाथ जी की विशेष झांकी भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान सुमधुर भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। जाने-माने भजन गायकों ने जब सांवरिया जी के भजनों की तान छेड़ी, तो पांडाल में मौजूद महिला-पुरुष श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भावविभोर होकर नृत्य करने लगे।

प्रशासन, राजनीति और उद्योग जगत की हस्तियों ने टेका मत्था

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बनने के लिए भीलवाड़ा जिले की कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं। देवस्थान विभाग (अजमेर) के सहायक आयुक्त गिरीश बचानी, नगर निगम के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल, पंचमुखी दरबार के पुजारी मुरारी पांडे, सत्यनारायण मूंदड़ा, राजेंद्र कचोलिया, वास्तुकार अनिल न्याति, राधाकृष्ण सोमानी, भंवरलाल दरगड़, मधुसूदन बहेड़िया भगवान के दरबार में धोक लगा ठाकुर जी की विशेष आरती उतारी।

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

सफलता पर ट्रस्ट ने जताया सभी का आभार

सफल आयोजन के बाद मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक डीपी अग्रवाल, अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, सचिव कैलाश डाड, हेमंत शर्मा, मनीष बहेडिया, श्रवण सेन, गिरिराज काबरा ने भीलवाड़ा सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि भीलवाड़ा की जनता ने जिस तरह इस महोत्सव को सफल बनाया है, वह यह दर्शाता है कि सांवरिया सेठ के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। देर शाम महाआरती और छप्पन भोग सहित 700 किलो आमरस प्रसाद वितरण के साथ इस अलौकिक महोत्सव का समापन हुआ।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें