Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद एवं काशीपुरी वकील कॉलोनी महेश समिति की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई है। परिषद द्वारा राम धाम के पीछे स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित संस्कार प्रकल्प (स्वामी विवेकानंद सत्र) के तहत नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया गया।

Advertisement Box

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सनातन हिंदू जनजागृति संस्थान के कार्यवाहक जगदीश आनंद लाखोटिया सहित प्रबुद्ध मातृशक्ति ने बच्चों को जीवनोपयोगी और सनातन संस्कारों से जोड़ा। इस विशेष सत्र में 7 से 15 वर्ष तक के बालकों को विद्यार्थी जीवन में आने वाली चुनौतियों, दुखों और असमंजस के पलों में धैर्यपूर्वक सामना करने की सीख दी गई। सत्र के दौरान बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हुए बताया गया कि हम सभी का जन्म किसी न किसी कुल में हुआ है, इसलिए हमें अपने कुलदेवता का निरंतर जाप करना चाहिए, जिससे आत्मिक बल मिलता है। वक्ताओं ने बच्चों को अच्छे विद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ सत्संग से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे हर प्रकार के व्यसनों और बुरी आदतों की लत से दूर रह सकें।

Bhilwara : बसंत विहार गांधी नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने की अधिक मास पर त्रिविध पुरुषोत्तम सेवा

आधुनिक दौर में बच्चों को दैनिक व्यावहारिक ज्ञान देते हुए सुबह उठकर बड़ों को प्रणाम करने की सही विधि सिखाई गई। साथ ही, विद्या अध्ययन के दौरान शरीर और मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया और मस्तक पर तिलक लगाने की विधि व उसके महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों में उत्साह और आपसी प्रेम जगाने के उद्देश्य से सामूहिक गीत गाए गए और कई हल्के-फुल्के मनोरंजक खेल खिलाए गए, जिसमें बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता की।

Bhilwara : भाविप का संस्कार प्रकल्प, बच्चों ने खेल-खेल में जाने सनातन संस्कार, सीखे सफलता के मंत्र

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें