Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

ठाकुर जी का अलौकिक दुग्धाभिषेक कर लगाया छप्पन भोग, जयकारों के साथ कई क्षेत्रों से पैदल पहुंचे ध्वजधारी

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जन-जन की अगाध आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सांवरिया सेठ मंदिर, नौगांवा में पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) से पहले अमावस्या पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर भगवान ठाकुरजी का अलौकिक दुग्धाभिषेक कर महाआरती की गई और छप्पन भोग धराया गया। ट्रस्ट के मनीष बहेडिया एवं भंवरलाल दरगड ने बताया कि सुबह दुग्धाभिषेक के मुख्य यजमान शास्त्रीनगर निवासी अशोक कुमार, गिरिराज काबरा, कृष्णगोपाल, रौनक, शिवम राठी रहे। सुबह 11 बजे लोकेश नागर आजादनगर की ओर से छप्पन भोग लगाया गया।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

सांवरिया सरकार के इस अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुबह से शुरू हुआ दर्शनों का दौर देर रात तक अनवरत जारी रहा। अमावस्या के विशेष पर्व पर अलसुबह से ही सांवरिया सेठ के दरबार के लिए भक्तों का तांता लग गया। गुरला, गाडरमाला, नौगांवा तथा पुर और बापू नगर सहित आस-पास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में पंचरंगी ध्वज थामे पैदल यात्रा के रूप में मंदिर पहुँचे। रिमझिम फुहारों और ठंडी हवाओं के बीच ठाकुरजी के भजनों और हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया।

Bhilwara : क्रीडा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 6 टीमों ने लिया भाग

प्रातः काल पंडितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान सांवरिया सेठ का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात ठाकुर जी का स्वर्णिम और रेशमी वस्त्रों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों, मिठाइयों, चाट-पकौड़ी और ऋतुफलों का भव्य श्छप्पन भोगश् अर्पित किया गया। मंदिर में सुबह की मंगला आरती से लेकर महाआरती तक दर्शनार्थियों की अच्छी संख्या देखी गई। भक्तों ने सांवरिया सेठ के दर्शन किए और छप्पन भोग की प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

ट्रस्ट के श्रवण सेन ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव और प्रसाद लूट 17 मई को दोपहर 12.15 बजे राजभोग के पश्चात होगा। सदियों पुरानी नाथद्वारा परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात, ग्वालों द्वारा प्रसाद लूटने की रस्म अदा की जाएगी। गिरिराज काबरा एवं कैलाश डाड एवं चंद्रप्रकाश आगाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए भक्तों के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे इस आयोजन का आनंद लें और भगवान सांवरिया सेठ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें