Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : क्रीडा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 6 टीमों ने लिया भाग

Bhilwara : क्रीडा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 6 टीमों ने लिया भाग

बालक वर्ग में “भगत सिंह टीम” व बालिका वर्ग में लक्ष्मी बाई टीम रही विजेता

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। क्रीड़ा भारती भीलवाड़ा महानगर के तत्त्वावधान मे “खेल कबड्डी गांव की मिट्टी से ओलम्पिक की मेट की ओर” अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वार्ड नं. 8 में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

Bhilwara : क्रीडा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 6 टीमों ने लिया भाग

आयोजन की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके पश्चात् क्रीडा भारती महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र काबरा ने बताया कि क्रीडा भारती द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित की जा कबड्डी प्रतियोगिता के क्रम मे महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय वार्ड संख्या 8 में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 10 से 14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की कुल 6 टीमों ने भाग लिया।

Bhilwara : नेत्रदान महादान के संकल्प को साकार करता बाल्दी परिवार, मरणोपरांत किया नेत्रदान

कबड्डी प्रतियोगिता के इस कार्यक्रम में क्रीडा भारती चित्तौड़ प्रांत के उपाध्यक्ष मदन माली, जिलाध्यक्ष मायाकान्त, संरक्षक चैनसुख टेलर, क्रीडा केन्द्र प्रमुख विश्वजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि एवं एसएमसी सदस्य अमित काबरा सहित क्रीडा भारती सदस्य निर्मल बाफना, अनिल मोतियानी, श्रेयांस नाहर ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता मे बालक वर्ग में “भगत सिंह टीम” विजेता रही जबकि “चारभुजा टीम” द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में लक्ष्मी बाई टीम विजेता रही जबकि रिद्धिमा टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता मे सभी खिलाड़ियों द्वारा उत्साह एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय की संस्था प्रधान मोनिका व्यास के साथ ही अध्यापिका पूजा शर्मा, सोनिया, हर्षिता, सुनिता एवं गरिमा द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगँतुक अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक बनने का संदेश देने के साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्या मोनिका व्यास द्वारा सभी आगँतुको का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक राजेंद्र काबरा ने निभाई।

Bhilwara : क्रीडा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 6 टीमों ने लिया भाग

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें