Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

आत्मा की शांति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है संगीत: अजय मूंदड़ा

Advertisement Box

लोक संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने साझा किए अनुभव

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संगीत प्रेमी मित्र समूह के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 52वीं संगीत संगोष्ठी का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

पूरे आयोजन के दौरान सुर, ताल और संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। संगीत प्रेमी मित्र समूह के अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि गत वर्ष 20 अप्रैल 2025 को मात्र छह संगीत प्रेमियों के साथ प्रारंभ हुआ यह समूह आज पैंतीस से अधिक सदस्यों के परिवार के रूप में विकसित हो चुका है। यह संगीत गोष्ठी प्रत्येक रविवार शाम 4 से 7 बजे आयोजित की जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मी नारायण डाड, बाबूलाल जाजू, राजेंद्र गोखरू, राष्ट्रीय कवि राजेंद्र गोपाल व्यास, सूर्यप्रकाश नाथानी, महावीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

समूह की ओर से अजय मूंदड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समूह की गतिविधियों की जानकारी दी। मूंदड़ा ने कहा की संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. आलोक मित्तल, सूरज सक्सेना, रतन खोईवाल, नरेंद्र नुवाल, कृष्णा लढा, वंदना सोमानी, हंसा श्याम बिरला, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, मुकेश कुमावत, भूपेंद्र सिंह, शिशिर माथुर, अजय सोमानी, सुरेश नथरानी, भगवान दरगड़, हितेंद्र सोमानी, राजकुमार टांक, अजय मूंदड़ा, पुरुषोत्तम नथरानी, केजी मूंदड़ा आदि ने गीत प्रस्तुत किए।

Bhilwara : थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, रक्तदान शिविर तथा विशेषज्ञों ने दिया परामर्श 

हार्दिक मूंदड़ा ने सिंथेसाइज़र पर मधुर धुनों से कार्यक्रम को संगीतमय बनाए रखा तथा त्रिलोक छाबड़ा ने भी गीत प्रस्तुत किया। वर्षभर की सक्रियता के आधार पर सुनीता मिश्रा, भगवान दरगड़, सूरज सक्सेना, डॉ. आलोक मित्तल एवं रतन खोईवाल को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने समूह की सराहना करते हुए इसे भीलवाड़ा की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाला प्रयास बताया। अंत में श्रीमती रेखा कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सोमानी ने शायराना अंदाज में किया। आयोजन स्थल पर देर शाम तक संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रहीं और श्रोताओं ने हर प्रस्तुति पर तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें