Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, रक्तदान शिविर तथा विशेषज्ञों ने दिया परामर्श 

थैलीसीमिया बच्चों के संघर्ष को मिला सम्मान, मैडल पहन खिले मासूमों के चेहरे

Advertisement Box

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण है: एकता ओस्तवाल

समाज में जागरूकता ही थैलेसीमिया जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है: अमीषा तिवारी

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। समर्पण फाउंडेशन एवं थैलेसीमिया रिलीफ सोसायटी के सहयोग से विश्व थैलेसीमिया दिवस को लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा सिंह एवं पीएमओ डॉ अरुण गौड़ थैलेसीमिया रिलीफ सोसायटी की एकता ओस्तवाल ने बालाजी मंदिर के महंत आशुतोष शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सोसायटी की एकता ओस्तवाल ने कहा की थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और मरीजों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान उनके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथियों का स्वागत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों ने पुष्प प्रदान कर किया। कार्यक्रम प्रमुख विक्रम दाधीच नें बताया की मे थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए जागरूकता संगोष्ठी, रक्तदान शिविर तथा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन के आलोक जाजू, संदीप मेहता, विवेक जागेटिया, मोहम्मद सलमान, सिद्दीका जैन, अरुण यादव का योगदान रहा।

Bhilwara : थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, रक्तदान शिविर तथा विशेषज्ञों ने दिया परामर्श 

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष लाजपत आचार्य, विधायक खेल योजना प्रभारी अजीत जैन, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं कोच हर्षवर्धन कोली, एथलेटिक कोच धर्मपाल यादव, मनीषा, कोच हर्ष दाधीच ने थैलीसीमिया लाडलो के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर सभी बच्चों को मेडल प्रदान किए। कृष्णा सोमानी, अनूप सोमानी, कानन सोमानी, सीए नरेश माहेश्वरी, स्मिता माहेश्वरी तथा अधिवक्ता दिनेश तिवाड़ी नर्सिंग एसोसिएशन परिवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया से पीड़ित बालिका अमीषा तिवारी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। अमीषा तिवारी ने कहा की समाज में जागरूकता ही थैलेसीमिया जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Bhilwara : भाविप विवेकानंद शाखा के शिविर में जोड़ों के दर्द से परेशान सैकड़ों नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

यदि हर व्यक्ति समय पर जांच और रक्तदान के प्रति जागरूक होगा, तो कई बच्चों और परिवारों को इस बीमारी की पीड़ा से बचाया जा सकता है। उन्होंने अपनी बेहतर देखभाल और उपचार के लिए चिकित्सालय स्टाफ, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अपने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य अभिभावकों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि उनका जीवन अधिक सुरक्षित और कष्टमुक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा। महात्मा गाँधी अस्पताल के डॉ. इंदिरा, डॉ. कुलदीप, डॉ. बलबीर, थैलीसीमिया वार्ड नीतू का सहयोग सराहनीय रहा।

Bhilwara : थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, रक्तदान शिविर तथा विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें