Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सेवाश्रम के विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा

Advertisement Box

विशेष बच्चों की सेवा को आत्मिय भाव से करता है, वह वास्तव में दुर्लभ व्यक्ति है: श्रीगोपाल राठी

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान (सेवाश्रम) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा संचालित केंद्र का द्वितीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जब विशेष (बौद्धिक दिव्यांग) बच्चों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद अभिभावकों की आंखें खुशी और गर्व से भर आईं। करीब 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में 13 प्रकार की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक निजी होटल में आयोजित इस समारोह की शुरुआत श्गणेश वंदनाश् के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने योग, सूर्य नमस्कार और जिम्नास्टिक के हैरत अंगेज प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न त्योहारों पर आधारित नाटक और भजनों की प्रस्तुतियां रहीं। अतिथियों ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन किसी फिल्म की तरह जीवंत लग रहा था। मुख्य अतिथि एवं उद्योगपति दिनेश नौलखा ने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर कहा कि आज मन में अद्भुत सुख का अनुभव हो रहा है। समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को चलाना आसान है, लेकिन इन विशेष बच्चों की सेवा करना अत्यंत कठिन कार्य है। जो व्यक्ति इस सेवा को आत्मिय भाव से करता है, वह वास्तव में दुर्लभ व्यक्ति है। दुधाधारी मंदिर अध्यक्ष केजी तोषनीवाल ने संस्थान के शिक्षकों और केयर टेकर के समर्पण की प्रशंसा की।

Bhilwara : भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सेवाश्रम की अध्यक्ष मधु काबरा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह संस्थान तपोभूमि के समान है, जहाँ शिक्षक पूरी उम्मीद और निष्ठा के साथ कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान को सहयोग करने वाले 21 भामाशाहों का सम्मान किया गया। इनमें राहुल शाह (यूएसआर), पल्लवी लढा, ओम जागेटिया, सुनील बांगड़, पंकज अग्रवाल और आदित्य मानसिंहका सहित अन्य भामाशाह शामिल रहे। संस्थान के रामगोपाल ओझा एवं उनकी धर्मपत्नी का विशेष सहयोग रहने पर सम्मान किया गया। संस्थान के सचिव गिरीश अग्रवाल ने बताया कि सेवाश्रम पिछले दो वर्षों से 54 विशेष बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और थेरेपी प्रदान कर रहा है।

Bhilwara : वीतराग महिला मंडल द्वारा मातृत्व दिवस पर छोटे बच्चों को दिए धार्मिक संस्कार

पटेल नगर स्थित आवासीय केंद्र में 9 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्पीच थेरेपी के माध्यम से बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में केयर टेकर अर्पणा और प्रिंसिपल आशा काबरा की भूमिका को भी सराहा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हंसा व्यास और रजनीकांत आचार्य ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (सेवा विभाग) के वरिष्ठ पदाधिकारी, चांदमल सोमानी, शांतिलाल पानगड़िया, डीपी. अग्रवाल, उमेश काबरा, रवि जाजू, योगेश लढा और विकास भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर काबरा ने की।

Bhilwara : भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें