Bhilwara : वीतराग महिला मंडल द्वारा मातृत्व दिवस पर छोटे बच्चों को दिए धार्मिक संस्कार
मां केवल परिवार की आधार शिला ही नहीं, बल्कि बच्चों की पहली गुरु भी होती है: प्रवीण चौधरी
बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का कराया बोध, सभी बच्चों को पूजन के बाद श्रीमती दिया प्रभावना पुरस्कार
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मातृत्व दिवस के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां माताओं के सम्मान के साथ छोटे बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक संस्कार देने पर विशेष जोर दिया गया। इसी के तहत वीतराग महिला मंडल द्वारा मातृत्व दिवस पर 5 से 12 साल तक के 100 बच्चों को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शास्त्रीनगर में धार्मिक संस्कार के तहत बच्चों को भगवान की पूजन विधि समझाते हुए पूजन कराई गई।

पंडित शुभम शास्त्री द्वारा बच्चों को विधिवत पूजन कराई गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने महिलाओं द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की। चौधरी ने कहा की मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बच्चों की पहली गुरु भी होती है। मां द्वारा दिए गए संस्कार ही बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत नींव बनते हैं। यदि बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कार डाले जाएं, तो वे भविष्य में जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों से जोड़ना रहा, ताकि बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित हो सकें।
Bhilwara : सिंगल मदर्स के सम्मान में भावुक शाम, आत्मबल और संघर्ष को मिला सलाम’, मातृशक्ति ने साझा किए जीवन संघर्ष
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों को धार्मिक कथाओं, भजनों और प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का महत्व बताया गया। सभी बच्चों को पूजन के बाद श्रीमती सपना चौधरी द्वारा प्रभावना पुरस्कार दिया गया। वीतराग महिला मंडल द्वारा अल्पाहार दिया गया। वीतराग महिला मंडल अध्यक्ष एवं पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शास्त्रीनगर ट्रस्टी भूमिका जैन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रत्येक रविवार को बच्चों के लिए मंदिर में धार्मिक गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी।
Bhilwara : वीतराग महिला मंडल द्वारा मातृत्व दिवस पर छोटे बच्चों को दिए धार्मिक संस्कार



















