Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सिंगल मदर्स के सम्मान में भावुक शाम, आत्मबल और संघर्ष को मिला सलाम’, मातृशक्ति ने साझा किए जीवन संघर्ष

Bhilwara: An emotional evening in honor of single mothers

Bhilwara : सिंगल मदर्स के सम्मान में भावुक शाम, आत्मबल और संघर्ष को मिला सलाम’, मातृशक्ति ने साझा किए जीवन संघर्ष

’सशक्त मां, सशक्त भविष्य”’ कार्यक्रम, मौका था पूर्वांचल जन चेतना समिति व प्लीज मॉम डे केयर की पहल बनी प्रेरणा

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं प्लीज मॉम डे केयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सशक्त मां, सशक्त भविष्य” कार्यक्रम शहर में संवेदनाओं, सम्मान और आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया। कार्यक्रम में उन सिंगल मदर्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों, संघर्षों और त्याग के बावजूद अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए दिन-रात मेहनत कर समाज के सामने प्रेरणा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने अपने जीवन के संघर्ष, दुख-सुख और अनुभव साझा किए, जिससे पूरे माहौल में भावुकता, आत्मविश्वास और अपनत्व का विशेष वातावरण बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ऋषि राज मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं मातृशक्ति का अभिनंदन कर की। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं जनहित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई। इसके उपरांत कार्यक्रम संयोजक अनुराधा झा एवं शिल्पी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया और सभी को आपस में जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान माताओं ने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और एक-दूसरे के अनुभव सुनकर आत्मिक जुड़ाव महसूस किया।

Bhilwara: An emotional evening in honor of single mothers

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। डॉ. प्रति अरोड़ा, मीणा देवी झा, प्रियांशी काबरा, विजेता सोनी एवं शिवांशी सोनी ने मिमिक्री प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं सोनिया सोनी एवं उनकी पुत्री गौरिका सोनी ने भवाई नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंकिता भारद्वाज की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा का रंग भर दिया। संस्था के संस्थापक रघुवीर शर्मा की इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसी माताओं को सम्मान और मंच मिलना बेहद जरूरी है, जो परिवार से अलग होने के बाद भी अपने बच्चों के लिए हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

पूर्वांचल समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया की कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लीज मॉम डे केयर संस्थान की भी महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही, जिसने पूरे आयोजन को आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी वैभव जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा “स्वाभिमान भोज” की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों को स्नेह भोज के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में संवाद, सहयोग और आत्मीयता का नया वातावरण बनता है, जहां लोग खुलकर अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे का संबल बन सकते हैं।

Bhilwara : सिंगल मदर्स के सम्मान में भावुक शाम, आत्मबल और संघर्ष को मिला सलाम’, मातृशक्ति ने साझा किए जीवन संघर्ष

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें