Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

पीएम मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन

Advertisement Box

जयपुर (श्रेयांस बैद)। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 मई, 2026 (सोमवार) को देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा।

इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम: 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचने के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को गरिमामय एवं सफल रूप से आयोजित करने हेतु ज़िला प्रशासन के सहयोग से तैयारी कर रहे है।

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रीमती अनुराधा गोगिया, उप शासन सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार *सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग* के सहयोग से व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

जिलेवार आयोजन स्थल:

देवस्थान आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से *दिनांक 08 मई, 2026* को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित कर जिलेवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

11 मई को श्रीगंगानगर जिले में मंदिर श्री सदाशिवजी अनूपगढ़, हनुमानगढ़ में सनातन धर्म महावीर दल न्यास टाउन, चुरू में सदाशिव महादेव जी मंदिर, बीकानेर में शिखरबंद महादेव जी मंदिर, फलौदी में श्री लटियाल माताजी मंदिर, जैसलमेर में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, बाड़मेर में शिवशक्ति धाम, बालोतरा में ब्रहमधाम आसोतरा, जालोर में आपेश्वर महादेव मंदिर, सिरोही में दुलेश्वर महादेव मंदिर, उदयपुर में श्री महाकालेश्वर महादेव रानी रोड,

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

सलूम्बर में श्री नर्बदेश्वर महादेव जी मंदिर, डूंगरपुर में श्री भूवनेश्वर महादेवजी मंदिर, बांसवाड़ा में श्री वनेश्वर एवं श्री मदारेश्वर महादेवजी मंदिर, प्रतापगढ़ में श्री दीपनाथ महादेव जी, चित्तौड़गढ़ में श्री मंगलेश्वर महादेव मातृकुण्डिया, भीलवाड़ा में श्री हरनी महादेव मंदिर ट्रस्ट, कोटा में श्री नीलकंठ महादेव रेतवाली, बारां में श्री अन्नतराम जी व्यारेरामजी, झालावाड़ में श्री राजराजेश्वर बारहद्वारी, सवाई माधोपुर में मंदिर श्री विजयेश्वर महादेव जी, करौली में मंदिर श्री प्रतापेश्वर महादेव जी, धौलपुर में मंदिर श्री महादेव जी बगीया, भरतपुर में मंदिर श्री श्मशानेश्वर काली की बगीची, डीग में मंदिर अगरदत्ता हनुमान महादेव जी, अलवर में मंदिर श्री महादेव जी त्रिपोलिया, खैरथल-तिजारा में श्री शीतलदास जी महाराज

Bhilwara : मेहनत, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी: पलक मोदानी

आश्रम रैणागिरी मुंडावर, कोटपूतली-बहरोड़ में श्री पंचखंडपीठ लोक मंगल मठ विराटनगर, जयपुर में श्री झारखंड जी महादेव, दौसा में श्री सोमनाथ जी महादेव, टोंक में श्री भूतेश्वर महादेव टोडारायसिंह, बूंदी में श्री राजरजेश्वर जी महादेव केशोरायपाटन, राजसमंद में श्री रामेश्वर महादेव, पाली में सोमनाथ महादेव, ब्यावर में श्री दूधालेश्वर महादेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट, मालातों की बेर टाडगढ़, अजमेर में कोटेश्वर महादेव विकास सेवा न्यास, नागौर में श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट खाटू मेड़ता रोड, डीडवाना-कुचामन में भगवान श्री जानकी वल्लभ नागौरियों का मंदिर ट्रस्ट, सीकर में श्री बुद्धगिरी की मढ़ी, झुंझुनू में श्री लावेरेश्वर महादेव तथा जोधपुर में पातालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष कार्यक्रम होंगे।

आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 11 मई को निकटतम शिवालय में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पर्व के साक्षी बनें।

Jaipur: 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें