Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 मई से, आयेंगे नेशनल कोच गोपीचंद

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला मुख्यालय पर जिला ओलम्पिक संघ कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक जिला संघ के अध्यक्ष लाजपत आचार्य की अध्यक्षता में होटल अमित पैलेस में सम्पन्न हुई। जिसमें खेलों के विकास और आगामी गतिविधियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। साथ ही बैठक में राजस्थान संघ ने भारतीय ओलम्पिक संघ के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संविधान संशोधन के नियमों के तहत सभी जिलों को संविधान संशोधन करने के निर्द्रेश दिए गये।

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

जिला संघ के अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि इसके तहत सर्वप्रथम भीलवाड़ा जिला ओलम्पिक संघ ने अपना संशोधन कर लिया है। बैठक में नये संविधान के तहत नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु अध्यक्ष एवं सचिव को चुनाव कार्यक्रम बनाने हेतु अधिकृत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 मई से किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सकेगा। इस दौरान एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोच गोपीचंद को आमंत्रित किया जाएगा। उनके आगमन से खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और तकनीकी प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन का “उड़ान नेतृत्व की ओर” थीम पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बैठक मे ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष निर्मल कटारिया, राजस्थान बैडमिंटन संघ के के.के. शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विजय सिंह शक्तावत एवं कबड्डी संघ के शंकर खटीक, शतरंज संघ से कैलाश डाड, हीरालाल रेगर, विनीत शर्मा, डॉ. हिम्मत सिंह कानावत, चेतन चौबे, भगवतसिंह, सुधा जाट, विश्वजीत सिंह, कल्पेश सोमानी, रितेश श्रोत्रिय, अमन गुर्जर, कैलाश खटीक, कैलाश मूंदड़ा, मुकेश कुमावत, अजय भंडारी, पूरण राव, दारा सिंह, नरेश रामचंदानी, अमित श्रोत्रिय सहित लगभग 25 खेल संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के चयन की पारदर्शी प्रक्रिया और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष चर्चा की गई।

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें