भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन का “उड़ान नेतृत्व की ओर” थीम पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सुव्यवस्थित योजना और अनुशासन से ही होती संगठन की छवि मजबूत: ममता मोदानी
नई कार्यकारिणी ने ग्रहण की जिम्मेदारी, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प
शपथ ग्रहण अधिकारी एवं निवर्तमान पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री श्रीमती शिखा भदादा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में आयोजित “उड़ान नेतृत्व की ओर” थीम पर आधारित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह अत्यंत भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों से प्रेरित इस कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी ने समाज सेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की “राम दरबार” की शिक्षाओं पर आधारित विशेष प्रस्तुति एवं प्रवेश रहा। शपथ ग्रहण अधिकारी एवं निवर्तमान पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री श्रीमती शिखा भदादा ने अत्यंत प्रेरणादायक शैली में सभी पदाधिकारियों को त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं मर्यादा की शपथ दिलाई तथा दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदानी ने संगठनात्मक संरचना, मंच व्यवस्था, बैनर निर्माण एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। मोदानी ने कार्यक्रमों की मर्यादित रूपरेखा पर जोर देते हुए बताया कि सुव्यवस्थित योजना और अनुशासन से ही संगठन की छवि मजबूत होती है और कार्य प्रभावी बनता है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने ‘चतुर्दश सत्र’ हेतु पारदर्शिता, एकात्मता एवं दूरदर्शिता का संदेश देते हुए मातृशक्ति की सामूहिक शक्ति पर बल दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति लोहिया एवं सचिव श्रीमती भारती बाहेती ने तहसील एवं क्षेत्रीय संगठनों के अध्यक्ष-सचिवों का अभिनंदन किया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भारती बाहेती एवं सचिव श्रीमती निशा काकानी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया।
Bhilwara : अक्षय सेवा संस्था की अनूठी पहल, ओम शांति वृद्धा आश्रम में मनाया पांचवां स्थापना दिवस
संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं, जिनमें उपाध्यक्ष पद पर राखी राठी (भीलवाड़ा), वंदना बालदी (गंगापुर), हेमा मूंदड़ा (जहाजपुर), सुभद्रा हेड़ा (शाहपुरा), संयुक्त मंत्री पद पर मधु काबरा (भीलवाड़ा), आशा पटवारी (मांडल), रितू सोनी (बागौर), कांता सोमानी (गुलाबपुरा) तथा प्रकल्प प्रमुख के रूप में चेतना जागेटिया को दायित्व सौंपा गया। कार्यसमिति में शारदा माहेश्वरी, राधा न्याति, सुमन सोनी, अर्चना बिरला, मधु लड़ा, सुनीता बलदवा, आशा लढ्डा (मांडलगढ़), चंदा जागेटिया (गंगापुर), गीता मालू (जहाजपुर), स्नेहलता गगरानी (बनेड़ा), सुमन सोमाणी (मंगरोप) सहित अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया। आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन की मेजबानी में आयोजित इस समारोह का संचालन डॉ. राखी राठी एवं मीनू झांवर ने किया।
अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुधा अजमेरा के स्वागत भाषण के पश्चात उषा तोतला, राधिका नुवाल, मोनिका झंवर एवं दीक्षा माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। अलका सोडाणी एवं सुनीता ईनाणी द्वारा प्रस्तुत ‘महेश वंदना’ ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता राठी, मान कंवर काबरा, प्रीति चांडक सहित आजाद नगर संगठन की टीम का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सचिव श्रीमती सुनीता ईनाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन का “उड़ान नेतृत्व की ओर” थीम पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न




















