Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

सभी छात्राओं ने परीक्षा में पाई सफलता, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Advertisement Box

परिश्रम जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सच्चा और भरोसेमंद रास्ता है: ओम नराणीवाल

अच्छे परिणाम के लिए सतत परिश्रम तथा सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती: राजेंद्र कचोलिया

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर में सीबीएसई की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय की सभी छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस शानदार परिणाम के उपलक्ष्य में महेश सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दुपटा ओढाकर, कलम तथा उपहार दे कर उत्साहवर्धन किया।

Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

समिति के निर्देशक एवं स्कूल प्रभारी दिलीप तोषनीवाल ने बताया की कक्षा दसवीं में विद्यालय की कुल 66 छात्राएं सम्मिलित हुई जिसमें 95 प्रतिशत से ऊपर 3 छात्राएं दृष्टि माहेश्वरी ने 97.6 प्रतिशत, अलास्का रॉय साध ने 97 प्रतिशत तथा देशना जैन ने 95.2 प्रतिशत प्राप्त किये। 90 से 95 प्रतिशत में 8 छात्राएं भव्या शर्मा 94.4 प्रतिशत, श्रृष्टि जैन 94.4 प्रतिशत, मनस्वी पुरोहित 94 प्रतिशत, रितिशा आर्या 93.8 प्रतिशत, लावण्या तंवर 93 प्रतिशत, अवनी डाड 91.2 प्रतिशत, भूमिका अजमेरा 90.4 प्रतिशत, मनस्वी सोमानी 90.4 प्रतिशत, तथा 85 से 90 प्रतिशत में 10 छात्राएं, 80 से 85 प्रतिशत में 7 छात्राएं, 75 से 80 प्रतिशत में 13 छात्राएं, 70 से 75 प्रतिशत में 8 छात्राएं, 60 से 70 प्रतिशत 15 छात्राएं, 55 से 60 प्रतिशत अंक 2 छात्राओ ने हासिल किये। अभिभावकों ने अपने उद्बोधन में बताया कि माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में अपने बच्चों को पढ़ाना हमारे लिए बहुत गर्व कि बात है, यहाँ हमारे बच्चो के सर्वांगीन विकास के साथ छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा तथा आज के परिपेक्ष के अनुसार शिक्षित किया जाता है। महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल ने कहा कि परिश्रम जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सच्चा और भरोसेमंद रास्ता है।

उन्होने अच्छे परिणाम के लिए छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव राजेंद्र कचोलिया ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए सतत परिश्रम तथा सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जो हमारे विद्यालय में हमेशा से मिलती आ रही है और मिलती रहेगी इसलिए हमारे विद्यालय की छात्राएं हर क्षेत्र में बहुत आगे निकल रही हैं। समिति के निर्देशक एवं स्कूल प्रभारी दिलीप तोषनीवाल ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा इसी प्रकार परिश्रम करके आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। समिति के निर्देशक एवं स्कूल प्रभारी चंद्र प्रकाश कालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय की छात्राए अन्य छात्राओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

Bhilwara : गर्मी में मजदूर चौराया पर श्रमिकों को पिलाई शीतल छाछ, किया जागरूक

समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने उत्तीर्ण सभी छात्राओं को बधाई प्रेषित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पासिंह ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं के अभिभावको ने उत्तीर्ण सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए समिति सदस्यों, प्रधानाचार्या तथा शिक्षको का आभार व्यक्त किया और माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की प्रशंसा की। अंत में उप प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स), आजाद नगर का 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें