Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक 

Bhilwara : साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक 

Bhilwara : साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक

मंडल के माध्यम से ऐसे कार्य किए जायेगे जो समाज की प्रगति और परिवार की उन्नति में सहायक हो : नीता बाबेल

Advertisement Box

यश गुरुणी मैया के बताए मार्ग पर चलते हुए संघ समाज की सेवा का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। अहिंसा गौरवमणि राजस्थान प्रवर्तिनी गुरुणी मैया महासाध्वी पूज्य यशकंवरजी म.सा. के आशीर्वाद एवं साध्वी ज्योतिप्रभाजी म.सा. की सद्प्रेरणा से संचालित शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की वर्ष 2025 की अंतिम बैठक 31 दिसंबर बुधवार को शीतल स्वाध्याय भवन, काशीपुरी में सम्पन्न हुई। बैठक महासाध्वी ज्ञानकंवरजी म.सा., साध्वी प्रतिभाजी म.सा. एवं साध्वी पुष्पलताजी म. सा. का पावन सान्निध्य में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण एवं यश चालीसा के पाठ से हुआ। इसके माध्यम से सर्व मंगल एवं सुखशांति की कामना की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल की कार्य अध्यक्ष नीता बाबेल ने की। बैठक में बीते वर्ष में जाने अनजाने में हुई त्रुटियों के लिए क्षमायाचना की गई तथा वर्ष भर में किए गए कार्यों का आत्ममूल्यांकन किया गया।

Bhilwara : साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक 

आगामी वर्ष में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ रूप से क्रियान्वित करने हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई ओर सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर भी विचार हुआ। अध्यक्ष श्रीमती बाबेल ने कहा कि हम सभी सदस्यों को संकल्प लेना है कि यश गुरुणी मैया के बताए मार्ग का जीवन में अनुसरण करते हुए संघ समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। मंडल के माध्यम से ऐसे कार्य किए जायेगे जो समाज की प्रगति और परिवार की उन्नति में सहायक हो। हमें मंडल से जुड़े परिवारों के मध्य आपसी संवाद ओर समन्वय बढ़ाने के लिए भी कार्य करना है। इस अवसर पर प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसका संचालन शकुन्तलाजी खमेसरा द्वारा किया गया।

Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

इसकी प्रभावना के लाभार्थी नीता बाबेल परिवार रहा। इस अवसर पर बलवीर चोरड़िया ,कोषाध्यक्ष मेंना बापना,रेखा चौधरी, तरुणा मेहता, हेमलता खेराड़ा, सुनीता गांधी, रजनी सिंघवी, रश्मि लोढ़ा, मधु कोठारी, विमला सिसोदिया, विमला बापना, अंजुला डांगी, मंजू कोठारी, सुधा कांकरिया, मधु बाबेल, निशा कांकरिया, शिल्पा डांगी, मीनाक्षी चौधरी, वीणा बुलिया, पुष्पा चोरड़िया, सीमा डांगी, अंगूर बाला पीपड़ा, बिंदु धूपिया आदि कई मंडल के सदस्य उपस्थित थे। अंत में बैठक में शामिल सभी बहनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Bhilwara : साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें