Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

समाज की सेवा करना हम सबका दायित्व, इससे अन्य समाजजनों को भी मिलती प्रेरणा: डॉ राखी राठी

Advertisement Box

सहयोग देने वाली सदस्याओं का किया सम्मान, संगठन से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी की आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) समाज की सेवा करना हम सबका दायित्व है, चाहे हम किसी भी क्षेत्र एवं पेशा से संबंध रखते हों। हम सब अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपने-अपने कार्य करते हैं, किन्तु कोई व्यक्ति जब इससे अलग हटकर विशिष्ट कार्य करता है तब समाज के अन्य लोगों को उससे प्रेरणा मिलती है। यह बात आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष डॉ राखी राठी ने क्षेत्रीय माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम मे कही। इससे पुर्व आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष डॉ राखी राठी की अध्यक्षता मे क्षेत्रीय माहेश्वरी भवन में सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

सचिव संगीता काकानी ने बताया संगठन के अंतर्गत समिति प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य, सहयोग राशि देने वाले सभी सदस्य जिन्होंने तन, मन, धन से उत्कृष्ट सेवाएं संगठन को प्रदान की उन्हें मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया। समारोह में महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। इस अवसर पर संगठन से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। अध्यक्ष डॉ राखी राठी ने बताया कि महिला संगठन द्वारा आजाद नगर भवन समिति के योगदान के स्वरूप टेबल और पोडियम भवन समिति को भेंट किया गया।

Bhilwara : श्री राम मंडल के स्थापना दिवस पर 101 सदस्यों ने किए देव स्थलों के दर्शन

इस दौरान समाज के पदाधिकारी राम प्रकाश काबरा, अरविंद चांडक, जगदीश बागला, दिनेश सोमानी, सत्यनारायण समदानी, संजय राठी, प्रदीप जागेटिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, प्रदेश संयोजिका मान कंवर काबरा, लीला काबरा, प्रेम सुधा अजमेरा, शीतल बिडला, सुनीता ईनाणी, सुमन चौधरी, प्रीति चांडक, अलका सोडाणी, मधु सोडाणी, स्नेहल लोगड, गोरी जागेटिया, अर्चना अजमेरा, उमा धुत, विद्या अजमेरा, ममता चेचानी, मीनाक्षी मूंदड़ा, सुनीता चेचाणी, संतोष काबरा, तरुणा मूंदड़ा, प्रीति असावा सहित 65 सदस्यों की संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें