Lunkaransar : शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो धहाड़ेगा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लूणकरणसर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009,नालसा संवाद योजना,
नालसा आशा योजना,नालसा जागृति योजना की जानकारी उपस्थित छात्र छात्राओं को माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार श्रेयांश बैद एवं पुष्पेंद्र चौधरी द्वारा तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान दी गई ।

प्राधिकरण की साथी योजना के पैरा लीगल सदस्य श्रेयांश बैद ने उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाने वाला भारत में एक वार्षिक उत्सव है। उन्होंने 15,अगस्त 1947 से 2,फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा की। भारत का राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर वर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है बैद ने कहा शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो धहाड़ेगा ।

प्राधिकरण के पुष्पेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं नालसा संवाद योजना, नालसा आशा योजना, नालसा जागृति योजना आदि योजनाओं और शिक्षा के अधिकार अधिनियम बारे में भी बताया गया।
इस दौरान कोर्ट से राकेश जोशी,कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्यनारायण गोदारा,शारीरिक शिक्षक भंवर लाल नैन इत्यादि उपस्थित रहे।
Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी
Lunkaransar : शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो धहाड़ेगा




















