Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। घूमर महोत्सव के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम महारानी स्कूल सभागार में सोमवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षिका मानसी सिंह द्वारा ग्रुप और एकल प्रतिभागियों को घूमर से जुड़ी विभिन्न बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण 17 नवम्बर तक नियमित रूप से चलेगा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ट्रैक भी सोमवार को लॉन्च हुआ। इस पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अठारह मिनट के इस ट्रैक पर सभी प्रतिभागी एक साथ घूमर नृत्य करेंगी। इनमें से सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगनाओं को 7 से लेकर 51 हजार रुपए तक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

Advertisement Box

Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन

राठौड़ ने बताया कि इस लोकनृत्य की पहुंच युवा पीढ़ी तक हो सके, इसके मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा सभी संभाग मुख्यालयों पर घूमर महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर को एक साथ करवाया जा रहा है। बीकानेर का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सायं 6 बजे से होगा। इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Bikaner : हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के मामले: निगरानी समिति की बैठक आयोजित

16 नवंबर तक किया जा सकेगा आवेदन

घूमर महोत्सव के पंजीकरण प्रभारी तथा पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास ने बताया कि महोत्सव के लिए 16 नवंबर तक ही आवेदन किया जा सकेगा। राज्य सरकार द्वारा आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।

इसके तहत इच्छुक महिला प्रतिभागी https://ghoomar.rajasthan.gov.in/Website/index.html के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। घूमर महोत्सव के लिए सहायक निदेशक व्यास और सहायक पर्यटन अधिकारी नेहा शेखावत ने मंगलवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में संपर्क करते हुए पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा।

Bikaner : घूमर महोत्सव 19 को, 16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें